जम्मू में आतंकी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई; पुलिस ने रामबन-कठुआ-राजौरी में चलाया मेगा सर्च ऑपरेशन

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आतंकी नेटवर्क के खिलाफ अभियान को तेज करते हुए रामबन, कठुआ और राजौरी जिलों में बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। फोकस पाकिस्तान से संचालित स्थानीय आतंकियों और उनके ओवर ग्राउंड वर्कर्स पर है। खुफिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आतंकी सर्दियों में मैदानी इलाकों में सुरक्षित ठिकाने तलाश रहे हैं।

Jammu And Kashmir News: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने रविवार को आतंकी नेटवर्क के खिलाफ चल रहे अभियान को और विस्तार देते हुए जम्मू संभाग के कई जिलों तक ऑपरेशन फैलाया। पुलिस का फोकस उन स्थानीय आतंकियों पर है जो पाकिस्तान से संचालित हो रहे हैं और उनके ओवर ग्राउंड वर्कर्स (OGWs) पर भी नजर रखी जा रही है। समाचार एजेंसी PTI के मुताबिक रामबन, कठुआ और राजौरी जिलों में दर्जनों लोकेशनों पर एक साथ बड़े पैमाने पर सर्च और कॉर्डन ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इससे पहले शनिवार को डोडा जिले में भी कई संदिग्ध लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया गया था।

jk police operation against terrorists

खुफिया जानकारी के मुताबिक मैदानी इलाकों में ठिकाने तलाश रहे हैं आतंकी (सांकेतिक तस्वीर | PTI)

खुफिया रिपोर्ट्स पर हो रही कार्रवाई

इंटेलिजेंस रिपोर्ट्स के अनुसार ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सक्रिय आतंकी सर्दियों के लिए मैदानी इलाकों में सुरक्षित ठिकाने तलाश रहे हैं, जिसके बाद यह कार्रवाई तेज कर दी गई है। रामबन जिले में बनिहाल और गूल इलाको में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि यह ऑपरेशन SSP रामबन अरुण गुप्ता की निगरानी में चलाया जा रहा है। अभियान का मकसद पाकिस्तान से ऑपरेट कर रहे JK-निवासियों के रिश्तेदारों और करीबियों की गतिविधियों पर नजर रखना और संदिग्धों की बैकग्राउंड वेरिफिकेशन करना है।

End of Feed