जम्मू-कश्मीर: पहलगाम हमले के बाद बंद किए गए सात पर्यटन स्थल फिर से खुले, स्थानीय निवासी बोले- 'यहां आएं और आनंद लें'

कश्मीर संभाग में जिन सात पर्यटन स्थलों को फिर से खोला गया, उनमें अरु घाटी, राफ्टिंग प्वाइंट यानर, अक्कड़ पार्क, पादशाही पार्क और कामन पोस्ट शामिल हैं। उपराज्यपाल प्रशासन ने 22 अप्रैल को पहलगाम क्षेत्र के बैसरन में हुए आतंकवादी हमले के बाद लगभग 50 पर्यटन स्थलों को बंद कर दिया था।

Jammu-Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने घाटी में बंद पर्यटन स्थलों को फिर से खोलने को मंजूरी दे दी है। लोगों ने इस फैसले का स्वागत किया है। दरअसल, जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद बंद किए गए कुल सात पर्यटन स्थल सोमवार को खोल दिए।

KASHMIR

पहलगाम हमले के बाद बंद किए गए सात पर्यटन स्थल फिर से खुले।

गहन सुरक्षा समीक्षा के बाद खोल गए स्थल

एकीकृत मुख्यालय में हुई बैठक के बाद उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के निर्देश पर पर्यटन स्थल खोले गए हैं। सिन्हा ने 'X' पर एक पोस्ट में कहा, 'यूएचक्यू में आज हुई बैठक में गहन सुरक्षा समीक्षा और चर्चा के बाद, मैंने कश्मीर और जम्मू संभागों में और अधिक पर्यटन स्थलों को फिर से खोलने का आदेश दिया है, जिन्हें एहतियात के तौर पर अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था।'

End of Feed