Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम (Kulgam) जिले में मंगलवार को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एत जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकी को ढेर कर दिया। एडीजीपी कश्मीर विजय कुमार ने कहा कि अब तक प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (Jaish-e-Mohammad) के एक आतंकवादी को मुठभेड़ में मार गिराया गया है।
कुलगाम में मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद का एक आतंकी ढेर। (File Photo)
कुलगाम में मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद का एक आतंकी ढेर
#KulgamEncounterUpdate: 01 #terrorist killed. #Operation in progress. Further details shall follow.@JmuKmrPolice t.co/tlumPaQOAj
— ANI (@ANI) Sep 27, 2022
आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने कुलगाम के अहवाटू इलाके की घेराबंदी कर अभियान चलाया था। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि अभियान के दौरान छिपे हुए आतंकवादियों का पता चलने के बाद फायरिंग शुरू हो गई। मुठभेड़ में मारे गए आतंकवादी की पहचान अभी नहीं हो पाई है।
सोमवार को भी जैश-ए-मोहम्मद का एक आतंकी हुआ था ढेर
इससे पहले सोमवार को कुलगाम के बटपोरा इलाके में मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद का एक आतंकवादी मारा गया था और दो नागरिक और एक जवान घायल हो गए थे। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों को कुलगाम के बटपुरा गांव में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी, जिसके बाद गांव की घेराबंदी की गयी।
उन्होंने बताया कि तलाश अभियान उस समय मुठभेड़ में तब्दील हो गया, जब आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। पुलिस के एक प्रवक्ता ने ट्वीट कर कहा कि मुठभेड़ में सेना का एक जवान और दो नागरिक घायल हो गए। तीनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
