'जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा सरकार का दायित्व नहीं...', मुख्यमंत्री अब्दुल्ला ने क्यों कही यह बात

Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को गुलमर्ग के स्की रिसॉर्ट में अपने मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि यहां की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था निर्वाचित सरकार का दायित्व नहीं है। इससे पहले उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में अपनी मंत्रिपरिषद के साथ बैठक की थी।

Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को गुलमर्ग के स्की रिसॉर्ट में अपने मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि यहां की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था निर्वाचित सरकार का दायित्व नहीं है। उन्होंने यह कदम हाल में हुए घातक पहलगाम आतंकी हमले के बाद जम्मू-कश्मीर में पर्यटन बहाल करने के प्रयासों के तहत उठाया।

Omar Abdullah

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला (फोटो साभार: @OmarAbdullah)

J&K की सुरक्षा का जिम्मा किसका?

उमर अब्दुल्ला ने कहा कि तथ्य तो यह है कि सुरक्षा और कानून- व्यवस्था का जिम्मा निर्वाचित सरकार का नहीं है। यह किसकी जिम्मेदारी है? यह जिम्मेदारी उपराज्यपाल की है... यहां तीन तरह के पॉवर सेंटर हैं जिन्हें समन्वय की जरूरत है ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि यहां चीजें सुचारू ढंग से चले...

End of Feed