'ये हमारे मजहब का मामला, इसे हम खुद देख लेंगे, कमेटी में हिंदुओं को क्यों?' वक्फ कानून पर जमीयत अध्यक्ष मदनी का बड़ा बयान

Maulana Arshad Madani : वक्फ कानून पर जमीयत उलेमा ए हिंद के अध्यक्ष अरशद मदनी ने बड़ा बयान दिया है। मदनी ने कहा है कि इस कानून के जरिए सरकार मुस्लिमों का हक छीन रही है। वक्फ हमारे मजहब का मामला है इसलिए इससे हम खुद निपट लेंगे। मदनी ने वक्फ कमेटी में हिंदुओं के रखे जाने पर सवाल उठाया।

Maulana Arshad Madani : वक्फ कानून पर जमीयत उलेमा ए हिंद के अध्यक्ष अरशद मदनी ने बड़ा बयान दिया है। मदनी ने कहा है कि इस कानून के जरिए सरकार मुस्लिमों का हक छीन रही है। वक्फ हमारे मजहब का मामला है इसलिए इससे हम खुद निपट लेंगे। मदनी ने वक्फ कमेटी में हिंदुओं के रखे जाने पर सवाल उठाया। मुस्लिम नेता ने इस कानून का विरोध करने वाले विपक्ष नेताओं को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि विपक्ष के जो नेता इस कानून का विरोध कर रहे हैं, वे मुस्लिमों को उनका हक देंगे। आज नहीं तो कल हमारा हक मिलेगा। मदनी ने कहा कि सरकार को वक्फ मंत्रालय भी किसी मुस्लिम को दे देना चाहिए था।

Maulana Arshad Madani

जमीयत उलेमा ए हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी।

राष्ट्रपति ने वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2025 को मंजूरी दी

प्रमुख मुस्लिम संगठन जमीयत उलेमा-ए-हिंद (एएम) ने वक्फ (संशोधन) अधिनियम 2025 की संवैधानिक वैधता को चुनौती देते हुए उच्चतम न्यायालय में एक याचिका दायर की है, जिसमें दावा किया गया है कि यह मुसलमानों की धार्मिक स्वतंत्रता को छीनने की एक "खतरनाक साजिश" है।

End of Feed