'एयरपोर्ट बना तो पहाड़ियों-घोंसलों को पहुंचेगा नुकसान', ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट पर रमेश ने राजनाथ सिंह को लिखा पत्र

ग्रेट निकोबार मेगा संरचना परियोजना (Great Nicobar project) पर आपत्ति जताते हुए रमेश ने कहा कि 'इसके गंभीर एवं पर्यावरण पर चरणबद्ध प्रभाव पड़ेगा।' कांग्रेस नेता ने सरकार पर पर्यावरण के व्यापक आकलन मानकों का नजरंदाज करने का आरोप लगाया। अपने इस पत्र में रमेश ने 16 मई, 2026 की अपनी चिट्ठी का भी जिक्र किया है।

Great Nicobar project : ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट का विरोध कांग्रेस लगातार कर रही है। अब पार्टी के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखकर गांधी नगर-शास्त्री नगर में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट पर दोबारा विचार करने की अपील की है। यह एयरपोर्ट ग्रेट निकोबार आइलैंड पर बनना है। रमेश का कहना है कि एयरपोर्ट का निर्माण होने पर यहां पारिस्थितकीय से जुड़ी कई तरह की दिक्कतें होंगी और वहां के समाज पर इसका बुरा असर होगा।

End of Feed