बंगाल में BJP सरकार बनते ही मैदान छोडकर भागे जहांगीर खान; फाल्टा में पुनर्मतदान से पहले वापस लिया नाम; खुद को बताया था 'पुष्पा'

पश्चिम बंगाल में टीएमसी को करारा झटका लगा है। यहां फाल्टा में होने वाले पुनर्मतदान से ऐन पहले टीएमसी नेता जहांगीर खान मैदान छोड़कर भाग गए हैं। उन्होंने पुनर्मतदान से पहले अपना नाम वापस लिया है।

पश्चिम बंगाल की फाल्टा विधानसभा सीट पर 21 मई को होने वाले पुनर्मतदान से पहले समीकरण दिलचस्प हो गया है। खुद को 'पुष्पा' बताने वाले टीएमसी नेता जहांगीर ने राज्य में भाजपा की सरकार बनने के बाद फाल्टा सीट से अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली है। उन्होंने आज एलान किया कि वह 21 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव से अपना नाम वापस ले रहे हैं। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए खान ने कहा कि उन्होंने फाल्टा के हितों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया।

टीएमसी नेता जहांगीर खान।

टीएमसी नेता जहांगीर खान। (फोटो- ANI)

बताई ये वजह

अपनी उम्मीदवारी वापस लेने के पीछे का कारण बताते हुए टीएमसी नेता ने कहा, 'मैं फाल्टा का पुत्र हूं,मेरा उद्देश्य फाल्टा में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करना और इसका अधिकतम विकास करना है। मेरा सपना था 'सोनार फाल्टा'। हमारे मुख्यमंत्री फाल्टा के लोगों के लिए विशेष पैकेज उपलब्ध करा रहे हैं; इसी कारण मैं अपनी उम्मीदवारी वापस ले रहा हूं। मैंने फाल्टा के विकास और शांति के हित में अपनी उम्मीदवारी वापस ली है।'

End of Feed