भगवान जगन्नाथ रथयात्रा आज से शुरु, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दी शुभकामनाएं

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 7, 2024, 01:33 PM IST

Jagannath Rath Yatra: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया के जरिए देश की समृद्धि की प्रार्थना की है। उन्होंने लिखा है, भगवान जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा के अवसर पर मैं सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं।

Jagannath Rath Yatra: ओडिशा के पुरी में होने वाली भगवान जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा का शुभारंभ आज हो रहा है। इस अवसर पर राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत तमाम दिग्गजों ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया के जरिए देश की समृद्धि की प्रार्थना की है। उन्होंने लिखा है, भगवान जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा के अवसर पर मैं सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं। आज देश-दुनिया के अनगिनत जगन्नाथ-प्रेमी रथ पर विराजमान तीनों भगवत्स्वरूपों के दर्शन हेतु उत्साह-पूर्वक प्रतीक्षा कर रहे हैं। इस महापर्व के अवसर पर महाप्रभु श्री जगन्नाथ से मैं सभी के सुख, शांति और समृद्धि हेतु प्रार्थना करती हूं। जय जगन्नाथ!"

PM Modi

उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भी श्री जगन्नाथ यात्रा को दिव्य बताया है। लिखा है, श्री जगन्नाथ यात्रा के शुभ अवसर पर मेरी शुभकामनाएँ! श्री जगन्नाथ रथ यात्रा का गहरा ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व है, जो प्राचीन भारतीय परंपराओं में निहित है, जो भक्ति, एकता और समृद्ध विरासत को दर्शाती है। जैसा कि हम इस पवित्र अवसर का जश्न मनाते हैं, भगवान जगन्नाथ की दिव्य यात्रा हमारे लिए स्वास्थ्य, खुशी और आध्यात्मिक संतुष्टि लाए। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान की कृपा बने रहने की प्रार्थना की है। सोशल पोस्ट में लिखा है,पवित्र रथ यात्रा की शुरुआत पर शुभकामनाएँ। हम महाप्रभु जगन्नाथ को नमन करते हैं और प्रार्थना करते हैं कि उनकी कृपा हम पर सदैव बनी रहे।

End of Feed