कमाल हो गया! राहुल गांधी ने की पीएम मोदी की तारीफ, इन दो नीतियों को बताया- अच्छा कदम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: रामानुज सिंह
  • Updated Mar 3, 2023, 09:07 PM IST

Rahul Gandhi praised PM Narendra Modi : ब्रिटेन के प्रतिष्ठित कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने '21वीं सदी में सुनना सीखने की कला' विषय पर पीएम नरेंद्र मोदी की दो नीतियों की तारीफ की और कहा यह अच्छा कदम है।

Rahul Gandhi praised PM Narendra Modi : करीब हर मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधने वाले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अब उनकी तारीफ की है। माना जा रहा है कि ऐसा पहली बार है जब राहुल गांधी ने पीएम मोदी की तारीफ में कुछ कहा है। खास बात यह भी है कि उन्होंने एक विदेशी मंच से पीएम मोदी की तारीफ की है। राहुल ने मोदी सरकार की दो नीतियों को अच्छा कदम बताया है। दरअसल, राहुल गांधी ब्रिटेन के प्रतिष्ठित कैंब्रिज विश्वविद्यालय को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान उनसे पूछा गया कि क्या आप मोदी सरकार की उन नीतियों के बारे में बता सकते हैं जो भारत के हित में हैं। इस सवाल के जवाब में राहुल गांदी ने मोदी सरकार की दो नीतियों का नाम लिया। राहुल गांधी ने कहा कि शायद महिलाओं को गैस सिलिंडर देना और लोगों के बैंक अकाउंट खुलवाना बुरी चीज नहीं है। ये अच्छा कदम है।

लेकिन वह अपने लक्ष्य से भटक गए हैं। हालांकि इसके बाद राहुल गांधी ने पीएम मोदी को जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है मोदी भारत को बर्बाद कर रहे हैं। इसलिए मैं उनके दो-तीन अच्छी नीतियों पर ध्यान नहीं देता हूं। मुझे लगता है कि वो भारत पर एक ऐसा विचार थोप रहे हैं जिसे भारत स्वीकार नहीं कर सकता। भारत, कई राज्यों का एक संघ है। अगर इस संघ पर आप कोई एक विचार थोपाने की कोशिश करेंगे तो इसके खिलाफ प्रतिक्रियाएं आएंगी।

End of Feed