'हैरानी की बात है कि प्रधानमंत्री गुवाहाटी गए, लेकिन मणिपुर नहीं पहुंचे' जयराम रमेश ने कसा तंज

Jairam Ramesh on PM Modi: कांग्रेस पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा, 'मणिपुर के लोगों को आज भी इंतजार, इंतजार और इंतजार है...'

Jairam Ramesh on PM Modi: कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के असम दौरे को लेकर मंगलवार को कहा कि हैरानी की बात है कि वह बगल में मणिपुर नहीं गए, जहां लोग पिछले 21 महीनों से पीड़ा से गुजर रहे हैं। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी ने मणिपुर की जनता को एक बार फिर निराश किया है।

Jairam Ramesh on PM Modi

कांग्रेस पार्टी महासचिव जयराम रमेश

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को 'एडवांटेज असम 2.0 निवेश एवं अवसंरचना शिखर सम्मेलन' का उद्घाटन किया।उन्होंने कहा कि पूर्वी तथा पूर्वोत्तर क्षेत्र 'एडवांटेज असम' के साथ भविष्य की ओर एक नए सफर की ओर अग्रसर हो रहा है और यह राज्य की अविश्वसनीय क्षमता को वैश्विक अवसरों से जोड़ रहा है।

End of Feed