Vinesh Phogat Disqualified From Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक में भारत को एक गोल्ड मेडल मिलते-मिलते रह गया। गोल्ड मेडल की प्रबल दावेदार भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक से अयोग्य घोषित कर दिया गया है। इसे भारत के लिए बहुत बड़े झटके के रूप में देखा जा रहा है।
सांसद करण भूषण सिंह
इस मामले में पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बेटे करण भूषण सिंह का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि देश का नुकसान हुआ है। फेडरेशन इस पर विचार करेगा और देखेगा कि क्या कुछ किया जा सकता है।
भाजपा सांसद करण भूषण सिंह ने कहा कि अभी हम लोग संसद से निकल रहे हैं, लेकिन अगर ऐसा हुआ है तो देश का नुकसान हुआ है। फेडरेशन इस पर विचार करेगा और देखेगा कि क्या कुछ किया जा सकता है।
क्यों अयोग्य घोषित हुईं फोगाट?
विनेश फोगाट महिलाओं के 50 किलोग्राम भार कैटेगरी के फाइनल से पहले अधिक वजन होने की वजह से अयोग्य घोषित किया गया है। भारत के एक कोच ने कहा कि आज सुबह उसका वजन 100 ग्राम अधिक पाया गया। नियम इसकी अनुमति नहीं देते और उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया है।
PM मोदी ने पीटी उषा से की बात
इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा से बात की है। सूत्रों के हवाले से यह जानकारी सामने आई। बकौल सूत्र, पीएम मोदी ने पीटी उषा से बात की और इस मुद्दे पर जानकारी मांगी। साथ ही इस पर भी चर्चा किया कि भारत के पास क्या-क्या विकल्प मौजूद हैं। पीएम मोदी ने पीटी उषा से विनेश फोगाट की अयोग्यता को लेकर कड़ा से कड़ा विरोध दर्ज कराने को भी कहा।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और (आज की ताजा खबर) के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।
