'मुद्दा अब सिर्फ स्कूलों तक सीमित नहीं, मांग सीधे मदन दिलावर के इस्तीफे की होगी', रांका बोले-हम डरने वाले नहीं

CJP टीम पर हुए हमले को लेकर CJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने समाचार एजेंसी ANI से कहा, 'कल जो घटना हुई, जिसमें मारपीट और हिंसा हुई, उसमें बाहर से गुंडों को बुलाया गया था। हमने आज ही इन सभी लोगों की तस्वीरें ट्विटर पर साझा कर दी हैं।

Ashutosh Ranka: राजस्थान में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सदस्यों पर शुक्रवार को हुए हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए सीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने इस घटना की निष्पक्षता से जांच करने की मांग की है। रांका ने कहा कि हम रुकने, झुकने या डरने वालों में से नहीं हैं। आने वाले समय में वह फिर से स्कूलों का दौरा करेंगे। सीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि अब यह मुद्दा सिर्फ स्कूलों तक सीमित नहीं रहेगा, मांग सीधे मदन दिलावर के इस्तीफे की होगी। आप अपने कर्तव्यों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करने में विफल रहे हैं।

Ashutosh Ranka

सीजेपी के प्रवक्ता आशुतोष रांका्।

यह सुनियोजित और समन्वित हमला था-रांका

CJP टीम पर हुए हमले को लेकर CJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने समाचार एजेंसी ANI से कहा, 'कल जो घटना हुई, जिसमें मारपीट और हिंसा हुई, उसमें बाहर से गुंडों को बुलाया गया था। हमने आज ही इन सभी लोगों की तस्वीरें ट्विटर पर साझा कर दी हैं। इन लोगों को पिछली रात स्थानीय विधायक कैलाश वर्मा के साथ बैठे हुए देखा गया था। सुबह जिन लोगों ने गुंडागर्दी की, वही लोग पिछली रात कैलाश वर्मा के साथ बैठे थे। यह बिल्कुल स्पष्ट है कि यह एक सुनियोजित और समन्वित हमला था। जिस तरह के पत्थरों का इस्तेमाल किया गया, उससे लगता है कि उन्हें जान से मारने के इरादे से तैयार किया गया था। कल घटनास्थल पर पुलिस पूरी तरह से नदारद थी।'

End of Feed