कुछ ऐसा दिखेगा भारत का अंतरिक्ष स्टेशन BAS, इसरो ने दिखाई पहली झलक, Video

इसरो ने दिल्ली में शनिवार को BAS के पहले मॉड्यूल का मॉडल पेश किया। इस महात्वाकांक्षी परियोजना के तहत इसका पहला मॉड्यूल 2028 में लॉन्च होगा जबकि स्पेस स्टेशन के पूरा हिस्सा 2035 तक अभियान के लिए तैयार हो जाएगा। भारत का यह अंतरिक्ष स्टेशन स्वदेशी अनुसंधान का केंद्र बनेगा।

Module of Bharatiya Antariksh Station : राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के मौके पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अपने आगामी मिशनों के बारे में जानकारी दी है। साथ ही उसने भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन (BAS) दिखने में कैसा होगा, इसकी पहली झलक भी दिखाई है। इसरो ने दिल्ली में शनिवार को BAS के पहले मॉड्यूल का मॉडल पेश किया। इस महात्वाकांक्षी परियोजना के तहत इसका पहला मॉड्यूल 2028 में लॉन्च होगा जबकि स्पेस स्टेशन के पूरा हिस्सा 2035 तक अभियान के लिए तैयार हो जाएगा। भारत का यह अंतरिक्ष स्टेशन स्वदेशी अनुसंधान का केंद्र बनेगा।

BAS

इसरो ने दिखाई भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन की पहली झलक। तस्वीर-ANI

अंतरिक्ष कार्यक्रम में भारत की लंबी छलांग

इस अंतरिक्ष स्टेशन में सूक्ष्म-गुरुत्वाकर्षण अध्ययनों सहित दीर्घकालिक मानव अंतरिक्ष मिशनों के लिए प्रौद्योगिकियों का परीक्षण होगा। स्पेस में स्वयं की कक्षीय प्रयोगशाला स्थापित करने की भारत की यह यात्रा उसके अंतरिक्ष कार्यक्रम में एक बड़ी छलांग है। यह उपलब्धि भारत को अंतरिक्ष के क्षेत्र में अग्रणी देशों में शामिल करती है।

End of Feed