Aditya L1 Mission: चांद के बाद अब सूरज के पास पहुंचने की तैयारी में ISRO, जानिए क्या है आदित्य एल1 मिशन

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 16, 2023, 12:01 AM IST

Aditya L1 Mission: इसरो के अनुसार, अंतरिक्ष यान को सूर्य-पृथ्वी प्रणाली के पहले लैग्रेंज बिंदु (एल1) के आसपास एक प्रभामंडल कक्षा में स्थापित किया जाएगा। L1 बिंदु के आसपास उपग्रह बिना किसी बाधा के लगातार सूर्य को देखने देख सकेगा।

Aditya L1 Mission: वर्ष 2023 को देश की अंतरिक्ष एजेंसी - भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के लिए अंतरग्रहीय मिशन का साल कहा जा सकता है। चंद्रयान की शुक्रवार को लॉन्चिंग के बाद इसरो का अगल मिशन सौर यान का है। इसरो अगस्त के अंत में सौर वातावरण का अध्ययन करने के लिए ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (पीएसएलवी)/रॉकेट पर अपना कोरोनोग्राफी उपग्रह आदित्य एल1 भेजेगा।

aditya l1 mission

जानिए क्या है आदित्य एल1 मिशन (फोटो- ISRO)

End of Feed