पहला प्राइवेट रॉकेट विक्रम-एस सफलतापूर्वक लांच, देश के लिए क्यों है खास

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Nov 18, 2022, 11:56 AM IST

सतीश धवन स्पेस सेंटर श्रीहरिकोटा से शुक्रवार 11.30 बजे देश के पहले प्राइवेट रॉकेट विक्रम-एस को लांच किया गया ।

KEY HIGHLIGHTS
  • विक्रम एस,देश का पहला प्राइवेट रॉकेट
  • श्री हरिकोटा स्पेस सेंटर से होगी लांचिंग
  • स्काईरूट एयरोस्पेस ने बनाया है रॉकेट

स्पेस जगत में इसरो की कामयाबी छिपी नहीं है। इसरो ने साबित कर दिया है कि स्पेस की दुनिया में वो दुनिया के कुछ ताकतवर मुल्कों से टक्कर लेने में काबिल है। देश के पहले प्राइवेट रॉकेट विक्रम-एस को सतीश धवन श्री हरिकोटा स्पेस सेंटर से सफलतापूर्वक लांच कर दिया है। इस मौके पर विज्ञान और प्रोद्योगिकी मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह भी मौजूद थे। विक्रम एस रॉकेट को हैदराबाद की स्टार्ट अप कंपनी स्काईरूट एयरोस्पेस प्राइवेट लिमिटेड ने डिजाइन किया है। इस रॉकेट का वजन करीब 545 किग्रा है, जो समंदर में गिरने से पहले धरती की सतह से 101 किमी की ऊंचाई को हासिल करेगा। इसमें कुल 300 सेकेंड का समय लगेगा।

vikram s launching

विक्रम एस रॉकेट का सफल प्रक्षेपण

विक्रम-एस की लांचिंग इसलिए होगी खास

End of Feed