कल लॉन्च होगा ISRO का नेविगेशन सैटेलाइट NVS-03, मंदिर पहुंचे चेयरमैन ने बताई स्वदेशी परमाणु घड़ी सहित सभी खूबियां

ISRO कल यानी शुक्रवार 30 अक्टूबर को GSLV-F18 रॉकेट से NVS-03 नेविगेशन सैटेलाइट लॉन्च करने जा रहा है। स्वदेशी परमाणु घड़ी से लैस यह उपग्रह NavIC सेवाओं को मजबूत करने में मदद करेगा।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) कल यानी शुक्रवार 30 अक्टूबर 2026 को रात 11.51 बजे नेविगेशन सैटेलाइट NVS-03 लॉन्च करने की तैयारी में है। इसे GSLV-F18 रॉकेट के जरिए आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया जाएगा। इस मिशन का उद्देश्य भारत की स्वदेशी नेविगेशन प्रणाली NavIC की सेवाओं को मजबूत करना है।

ISRO Chairman V Narayanan

कल के बड़े लॉन्च से पहले मंदिर पहुंचे इसरो प्रमुख V Narayanan

ISRO चेयरमैन डॉ. वी. नारायणन ने आज यानी गुरुवार 29 अक्टूबर को तिरुमला स्थित श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में दर्शन के बाद मिशन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह इस साल ISRO का पांचवां मिशन होगा, जिसमें एक निजी लॉन्च भी शामिल है। NVS-03 के जरिए भारत की पोजिशनिंग, नेविगेशन और टाइमिंग सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में काम किया जाएगा।

End of Feed