ISRO को 60 साल में मिले 11 चेयरमैनः जानिए, S Somanath से पहले कौन-कौन रहे चीफ

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Aug 24, 2023, 12:27 AM IST

ISRO Chairman List: एस.सोमनाथ भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो के मौजूदा अध्यक्ष हैं। उन्होंने 23 अगस्त, 2023 को चंद्रयान-3 की सफलता पर कहा कि यह इसरो नेतृत्व और वैज्ञानिकों की पीढ़ियों की मेहनत का नतीजा है। यह सफलता ‘बहुत बड़ी’ और ‘प्रोत्साहित करने वाली’ है।

ISRO Chairman List: हिंदुस्तान की स्पेस एजेंसी भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) को 60 बरस में (साल 1963 से 2023 तक) कुल 11 चेयरमैन मिले हैं। जिन एस सोमनाथ के नेतृत्व में चंद्रयान-3 की सफल सॉफ्ट लैंडिंग हुई, वह इस संगठन के 11वें अध्यक्ष हैं। उनसे पहले के.सिवन इस पद पर थे और उन्हीं के कार्यकाल में चंद्रयान-2 को चार साल पहले लॉन्च किया गया था। हालांकि, वह बदकिस्मती से से तब फेल हो गया था। आइए, जानते हैं कि सोमनाथ और सिवन से पहले कौन-कौन चीफ रहे, जिनके पास देश की सर्वोच्च स्पेस एजेंसी कमान थी:

Dr. Vikram Sarabhai: डॉक्टर विक्रम साराभाई इसरो के सबसे पहले चीफ थे। उन्होंने नौ साल तक इस संगठन की कमान संभाली और 1963 से 1971 तक इसे अपनी सेवाएं दीं। उन्हें "इंडियन स्पेस प्रोग्राम का फादर" कहा जाता है। उन्होंने फिजिकल रिसर्च लैब से लेकर फास्टर ब्रीडर टेस्ट रिएक्टर सरीखे संस्थानों की स्थापना की थी।

Prof. M. G. K. Menon: कॉस्मिक रेज़ और पार्टिकल फिजिक्स में अपने काम के लिए जाने जाने वाले प्रोफेसर एमजीके मेनन ने साल 1972 में लगभग नौ महीने तक (जनवरी से सितंबर तक) इसरो के अध्यक्ष की भूमिका निभाई थी।

End of Feed