'पूरी तरह स्वस्थ है देश का पहला इमेजिंग उपग्रह', कक्षा में सैटेलाइट के स्थापित होने के बाद बोले ISRO प्रमुख

ISRO प्रमुख नारायणन ने इस सफल मिशन का श्रेय पूरी ISRO टीम के साथ-साथ उसके औद्योगिक साझेदारों और अकादमिक जगत के सामूहिक प्रयासों को दिया। उन्होंने कहा, 'यह सफलता पूरी ISRO टीम, हमारे औद्योगिक साझेदारों और अकादमिक जगत की कड़ी मेहनत का परिणाम है।

GSLV F17 mission: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के प्रमुख वी नारायण ने शुक्रवार को कहा कि रॉकेट GSLV F17 ने जिओ-इमेजिंग स्टार सैटेलाइट EOS-05 को सफलता एवं सटीकतापूर्वक अपने लक्ष्यित एवं जरूरी कक्षा में स्थापित कर दिया। नारायणन ने कहा कि भारत का यह सफल मिशन अंतरिक्ष कार्यक्रम में भारत की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। कक्षा में स्थापित होने के बाद उपग्रह पूरी तरह से ठीक है।

isro

जिओ-इमेजिंग स्टार सैटेलाइट EOS-05 कक्षा में स्थापित।

नारायणन ने कहा, 'मुझे यह घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है कि GSLV-F17 रॉकेट ने उन्नत पृथ्वी अवलोकन उपग्रह EOS-05, यानी जियो-इमेजिंग सैटेलाइट, को सफलतापूर्वक और सटीक तरीके से निर्धारित एवं आवश्यक कक्षा में स्थापित कर दिया है'।

End of Feed