चुनाव से पहले बड़ी साजिश नाकाम! STF ने ISIS के इंडिया हेड को दबोचा, साथी के साथ असम से हुआ गिरफ्तार

  • Edited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Mar 21, 2024, 10:47 AM IST

ISIS India Head: इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया के भारत में प्रमुख हारिस फारूकी और उनके सहयोगी को बुधवार को असम के धुबरी में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने कहा कि दोनों को बांग्लादेश से पार करने के बाद पकड़ा गया।​

KEY HIGHLIGHTS
  • इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया के भारत में प्रमुख हारिस फारूकी गिरफ्तार।
  • हारिस फारूकी अपने साथी के साथ बांग्लादेश से असम में किया था प्रवेश।
  • सुरक्षा एजेंसियों को मिली थी गुप्त सूचना, जिसपर हुई गिरफ्तारी।

लोकसभा चुनाव से पहले सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। असम में एसटीएफ ने आईएसआईएस के इंडिया हेड (ISIS India Head) हारिस फारूकी को गिरफ्तार किया है। चुनाव से पहले हारिस फारूकी को गिरफ्तार कर एसटीएफ ने कई बड़े साजिशों को नाकाम कर दिया है।

End of Feed