Seema Haider Update: सीमा हैदर सचमुच में जासूस है? अब तक जांच में नहीं मिले सबूत, लेकिन उठ रहे हैं कई सवाल

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Jul 29, 2023, 04:06 PM IST

Seema Haider Latest Update : अपने प्रेमी सचिन मीणा से मिलने के लिए अवैध तरीके पाकिस्तान से भारत आने वाले सीमा हैदर (Seema Haider) से यूपी पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। लेकिन अभी तक की जांच में जासूसी एंगल सामने नहीं आया है।

Seema Haider Latest Update : यूपी पुलिस के बड़े अधिकारियों के मुताबिक सीमा हैदर (Seema Haider) जिस जुर्म में गिरफ्तार हुई है उसमें अगर अपराध साबित होता है तो सजा पूरी होने के बाद ही यह तय होगा उसे डिपोर्ट करना है या नहीं। उस मामले की विवेचना जारी है, इसलिए सीमा हैदर से लगातार पूछताछ जारी है। सीमा हैदर को लेकर अब तक की जांच में जासूसी एंगल सामने नहीं आया है। हालांकि अभी इसकी जांच एजेंसियां भी कर रही है। और टेक्निकल डेटा को खंगाला जा रहा है। अब तक की कई राउंड की पूछताछ में सीमा हैदर ने भारत आने के पीछे प्रेम प्रसंग ही बताया है। लेकिन जिस अवैध तरीके से सीमा हैदर भारत आई उस पर जांच जारी है। अब नोएडा पुलिस देखना होगा कितनी जल्दी इस मामले मे अपनी चार्जशीट कोर्ट में दाखिल करती और उसके बाद कानूनी प्रक्रिया कब तक पूरी होती है। इतना साफ है की जब तक जांच पूरी नहीं होती तब तक सीमा हैदर भारत में ही रहेगी।

Seema Haider, Sachin Meena, Seema Haider Latest Update, spying, Pakistan

सीमा हैदर से पूछताछ में उठे कई सवाल

सीमा हैदर सचमुच में जासूस है? उठ रहे हैं कई सवाल

सवाल - 2 पासपोर्ट में असली कौन सा है ?

सीमा का जवाब -पहले पासपोर्ट में सिर्फ सीमा नाम था, दूसरा पासपोर्ट सीमा गुलाम हैदर के नाम से बनवाया।

End of Feed