IRCTC का नया बीटा वर्जन जल्द होगा लॉन्च; अब ट्रेन टिकट बुकिंग होगी पहले से ज्यादा आसान और तेज

IRCTC की नई वेबसाइट को भारतीय रेलवे के पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (PRS) के साथ जोड़ा जा रहा है। चूंकि चार दशक पुराने इस रिजर्वेशन इंजन को भी आधुनिक बनाया जा रहा है।

भारतीय रेलवे यात्रियों के टिकट बुकिंग अनुभव को बेहतर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रहा है। जल्द ही IRCTC की नई वेबसाइट का बीटा वर्जन लॉन्च किया जाएगा, जिसमें टिकट बुकिंग को अधिक सरल, तेज और सुविधाजनक बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं।शुक्रवार को IRCTC और CRIS के अधिकारियों ने जयपुर स्थित मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (MNIT) के छात्रों को नई वेबसाइट का बीटा वर्जन दिखाया और उनसे विस्तृत फीडबैक लिया।

train reservation

IRCTC का नया बीटा वर्जन जल्द लॉन्च

कुछ सप्ताह पहले इन्हीं छात्रों ने मौजूदा IRCTC वेबसाइट की कमियों की ओर ध्यान दिलाया था। रेलवे ने उनके सुझावों को गंभीरता से लेते हुए वेबसाइट को पूरी तरह नए स्वरूप में तैयार किया है।

End of Feed