ईरान की अमेरिका को दो टूक: एकतरफा शर्तों का दौर खत्म, 7 शर्तें पूरी होने तक नहीं खुलेगा होर्मुज

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को दोबारा खोलने के सवाल पर ईरान ने कड़ा रुख अपनाया है। गालिबाफ ने कहा कि जलमार्ग को तब तक नहीं खोला जाएगा,जब तक अमेरिका ईरान की ओर से जून में तय की गई सात शर्तों को पूरा नहीं करता।

पश्चिम एशिया में जारी तनाव है कि खत्म होता ही नहीं दिख रहा। इस बीच, ईरान ने अमेरिका के साथ बातचीत और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर अपना रुख स्पष्ट कर दिया है। ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने साफ कहा है कि अमेरिका को अब एकतरफा शर्तें थोपने की नीति छोड़नी होगी। उन्होंने दावा किया कि वाशिंगटन ने हाल में एक मध्यस्थ के जरिए ईरान के सामने शांति प्रस्ताव रखा है,लेकिन तेहरान अपनी रणनीति अमेरिकी नेताओं के बयानों या सोशल मीडिया पोस्ट के आधार पर तय नहीं करेगा।

ghalif

मोहम्मद बागेर गालिबाफ की फाइल फोटो। Bagher Ghalibaf X Handle

गालिबाफ ने कहा कि अमेरिका को यह समझना होगा कि बातचीत को लंबा खींचने और अपनी शर्तें एकतरफा तरीके से लागू करने का दौर समाप्त हो चुका है। उनके मुताबिक,ईरान किसी भी बातचीत में अपने हितों और सुरक्षा को प्राथमिकता देगा।

End of Feed