80वें स्वतंत्रता दिवस पर ईरानी राष्ट्रपति ने PM मोदी को भेजी बधाई, संबंधों को नए आयाम देने पर दिया जोर

भारत की स्वतंत्रता की 80वीं वर्षगांठ पर ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी और दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक व सांस्कृतिक संबंधों को और गहरा करने की बात कही।

भारत की स्वतंत्रता की 80वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर ईरान के राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेजेशकियन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतवासियों को बधाई संदेश भेजा है। नई दिल्ली स्थित ईरानी दूतावास ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' के माध्यम से राष्ट्रपति पेजेशकियन के इस आधिकारिक संदेश को साझा किया। ईरानी राष्ट्रपति ने अपने बधाई संदेश में रेखांकित किया कि भारत की 80वीं स्वतंत्रता वर्षगांठ दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे बहुआयामी और व्यापक संबंधों को और अधिक गहरा तथा विस्तृत करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है।

iran president pezeshkian wishes pm modi independence day

पेजेशकियन ने दी भारत को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं (चित्र साभार:X/@Iran_in_India)

ऐतिहासिक और सांस्कृतिक नींव पर टिके रिश्ते

राष्ट्रपति पेजेशकियन ने भारत और ईरान के बीच प्राचीन काल से चले आ रहे ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और सभ्यतागत संबंधों को द्विपक्षीय साझेदारी का मुख्य स्तंभ बताया। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के लोगों के बीच आपसी जुड़ाव ही इस लंबे समय से चली आ रही दोस्ती की असली ताकत है, जो साझा हितों के आधार पर एक उज्ज्वल भविष्य की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

End of Feed