स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी के मामले में जांच हुई तेज, दिल्ली पुलिस ने CBI से मांगी मदद

Delhi News: 200 से ज्यादा स्कूलों को बम से उड़ाने की ईमेल के जरिए धमकी मिलने के मामले में दिल्ली पुलिस ने इंटरपोल के जरिए सूचना हासिल करने के लिए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) को भी पत्र लिखा है। मामले में दर्ज की गई प्राथमिकी में कहा गया है कि स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी वाले ई-मेल का इरादा बड़े पैमाने पर दहशत पैदा करना था।

Delhi News: दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में 200 से ज्यादा स्कूलों को बम से उड़ाने की ईमेल के जरिए धमकी मिलने के मामले में दिल्ली पुलिस ने ई-मेल के सटीक स्रोत का पता लगाने के लिए रूसी मेल सेवा कंपनी मेल.आरयू से इंटरपोल के माध्यम से संपर्क किया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

CBI

स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी के मामले दिल्ली पुलिस ने CBI से मांगी मदद

दिल्ली पुलिस ने इंटरपोल के जरिए सूचना हासिल करने के लिए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) को भी पत्र लिखा है। मामले में दर्ज की गई प्राथमिकी में कहा गया है कि स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी वाले ई-मेल का इरादा बड़े पैमाने पर दहशत पैदा करना और राष्ट्रीय राजधानी में लोक व्यवस्था को बिगाड़ना था। अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। हालांकि बुधवार को स्कूलों को उनके परिसरों में बम रखे होने की धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद पुलिस ने स्कूल परिसरों की जांच की थी लेकिन वहां से कुछ भी नहीं मिला था।

End of Feed