अफगानिस्तान में छिपा है लाल किला धमाके का मास्टरमाइंड डॉ. राथर! इंटरपोल की नजर, रेड कॉर्नर नोटिस की तैयारी

लाल किले के पास हुए भीषण विस्फोट मामले में सफेदपोश आतंकी मॉड्यूल के अहम आरोपी डॉ. मुजफ्फर राथर को पकड़ने के लिए भारत इंटरपोल की मदद लेने की तैयारी कर रहा है। अफगानिस्तान में छिपे होने के संदेह वाले राथर पर फंडिंग, साजो-सामान, संचार और हमले की योजना में मुख्य भूमिका निभाने का आरोप है। एनआईए की विशेष अदालत उसे पहले ही भगोड़ा अपराधी घोषित कर चुकी है।

दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले के पास 10 नवंबर को हुए विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा सामने आया है। जांच एजेंसियों के मुताबिक, इस हमले के कथित मास्टरमाइंड और सफेदपोश आतंकी मॉड्यूल के सदस्य डॉ. मुजफ्फर राथर को पकड़ने के लिए जल्द ही इंटरपोल से रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया जा सकता है। अधिकारियों ने बताया कि राथर की भूमिका एक सह-साजिशकर्ता के तौर पर सामने आने के बाद यह प्रक्रिया तेज की गई है।

Red Fort Blast Update

लाल किला आतंकी विस्फोट (फोटो: canva)

एनआईए अदालत से भगोड़ा घोषित है डॉ राथर

बताया गया है कि पेशे से बाल रोग विशेषज्ञ और दक्षिण कश्मीर के निवासी राथर को एनआईए मामलों की विशेष अदालत पहले ही भगोड़ा अपराधी घोषित कर चुकी है। जांच में सामने आया है कि राथर ने लाल किले के बाहर विस्फोट को अंजाम देने वाले डॉ. उमर-उन-नबी को साजो-सामान, वित्तीय सहायता, सुरक्षित संचार और रणनीतिक योजना बनाने में मदद की।

End of Feed