वियतनाम नौका हादसे में सबसे ज्यादा तमिलनाडु के प्रभावित, मौत की नींद सो गईं 10 जिंदगियां; CM विजय ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

Vietnam Boat Accident: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने वियतनाम नौका दुर्घटना पर दुख जताया और हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

Vietnam Boat Accident: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने शनिवार को कहा कि उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे वियतनाम में नौका दुर्घटना में जान गंवाने वाले तमिलनाडु के लोगों के पार्थिव शरीर भारत लाने के लिए भारतीय दूतावास के समन्वय में काम करें।

Vijay

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय

मुख्यमंत्री विजय ने इस दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। अधिकारियों के अनुसार, वियतनाम में नाव पलटने की घटना में तमिलनाडु के कम से कम 10 पर्यटकों की मौत हो गई है।

End of Feed