मुंबई में 'INDIA' गठबंधन की बैठक की इनसाइड स्टोरी, जानिए कैसे बीजेपी को पटखनी देगा विपक्ष

  • Written by: गौरव श्रीवास्तव
  • Updated Aug 31, 2023, 12:16 PM IST

अगर टीम इंडिया का संयोजक कोई एक ही बनाया है तो उस स्थिति में नीतीश और ममता के बीच होड़ है। लेकिन इस बैठक में चार संयोजक का पद बनाने का भी प्रस्ताव दिया गया है, जिस पर चर्चा होगी। संयोजक चुने जाने का फैसला कांग्रेस ने पूरी तरह से बाकी के सहयोगी दलों की आम सहमति पर छोड़ा दिया है।

'INDIA' Alliance : लोकसभा चुनाव से पहले टीम 'इंडिया' की तीसरी बैठक मुम्बई में होने जा रही है। ये बैठक विपक्षी एकता के लिहाज से काफी अहम है। चुनाव पहले के इस गठबंधन में चेयरपर्सन, कॉमन एजेंडा और सीट शेयरिंग जैसे तमाम पहलुओं पर बड़ा फैसला हो सकता है। टाइम्स नाउ नवभारत आपको बैठक में क्या क्या होगा इसकी इनसाइड स्टोरी बताने जा रहा है।

opposition meeting

मुंबई में विपक्ष की तीसरी बैठक।

खरगे बन सकते हैं 'INDIA' के चेयरपर्सन

इंडिया के चेयरपर्सन पद के लिए खरगे के नाम का प्रस्ताव रखा जाएगा, क्योंकि सोनिया गांधी इसके लिए पहले ही इनकार कर चुकी हैं। ऐसे में खरगे भी इस पद को लेकर बहुत ज्यादा उत्साह दिखाने के मूड में नहीं हैं। दरअसल, कांग्रेस सभी दलों एक पायदान पर रखना चाहती है और ऐसे किसी सन्देश से बचना चाहती है कि वो किसी की मुखिया है।

End of Feed