Karnataka: नौसेना बेस के पास चीन का GPS ट्रैकर मिलने से सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े, जासूसी की आशंका

कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले में रवींद्रनाथ टैगोर बीच पर एक घायल प्रवासी सीगल मिलने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। जांच में पता चला कि पक्षी के शरीर पर चीन से संबंधित आधुनिक जीपीएस ट्रैकर लगा हुआ था। इसे देखते हुए स्थानीय अधिकारियों ने तुरंत मामला गंभीरता से लेकर जांच शुरू कर दी है।

Karnataka Seagull GPS Tracker: कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले में सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया, जब रवींद्रनाथ टैगोर बीच पर एक प्रवासी सीगल घायल अवस्था में पाया गया। जांच में यह सामने आया कि पक्षी के शरीर पर चीन से संबंधित एक आधुनिक जीपीएस ट्रैकर लगा हुआ था। स्थानीय पुलिस ने बताया कि यह सीगल मंगलवार को समुद्र तट के पास घायल और परेशान हालत में देखा गया था, जिसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है।

Injured Migratory Seagull Found in Karnataka with China-Linked GPS Tracker (Symbolic Photo: Canva)

कर्नाटक में घायल सीगल के शरीर पर मिला चीन का GPS ट्रैकर (सिंबॉलिक फोटो: Canva)

सूचना मिलने पर कोस्टल मरीन पुलिस सेल की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और घायल सीगल को सुरक्षित रूप से रेस्क्यू करके वन विभाग के हवाले कर दिया। जांच के दौरान अधिकारियों ने पक्षी के शरीर से एक उच्च तकनीकी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पाया। इसमें सोलर पैनल द्वारा संचालित जीपीएस ट्रांसमीटर था, जो पक्षी की उड़ान और गतिविधियों को ट्रैक करने में सक्षम था। डिवाइस पर एक ईमेल आईडी और संदेश भी अंकित था, जिसमें पक्षी मिलने पर शोधकर्ताओं से संपर्क करने का निर्देश दिया गया था।

End of Feed