राष्ट्रपति के भोज में जब प्रबोयो बोले-मेरा DNA भारतीय है, तो हक्के-बक्के रह गए PM मोदी, धनखड़, Video

Indonesian President Prabowo Subianto : अपने संक्षिप्त भाषण में सुबियांतो ने भारत-इंडोनेशिया संबंधों की प्राचीनता का जिक्र करते हुए कहा कि 'उनका डीएनए भारतीय है।' उनकी यह बात सुनकर पीएम मोदी, उप राष्ट्रपति धनखड़ सहित अन्य लोग पहले तो हक्के-बक्के हुए फिर ठहाके लगाने लगे।

Indonesian President Prabowo Subianto : भारत के गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि बनकर आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने रविवार को कुछ मजाकिया अंदाज में ऐसी बात कही जिसे सुनकर लोग हक्के-बक्के रह गए। दरअसल, गणतंत्र दिवस समारोह के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में भोज का आयोजन किया था। इस मौके पर इंडोनेशिया के शिष्टमंडल सहित भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी, उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और कैबिनेट के अन्य नेता एवं अतिथि मौजूद थे। इस दौरान अपने संक्षिप्त भाषण में सुबियांतो ने भारत-इंडोनेशिया संबंधों की प्राचीनता का जिक्र करते हुए कहा कि 'उनका डीएनए भारतीय है।' उनकी यह बात सुनकर पीएम मोदी, उप राष्ट्रपति धनखड़ सहित अन्य लोग पहले तो हक्के-बक्के हुए फिर ठहाके लगाने लगे।

Prabowo Subianto

गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि थे प्रबोयो सुबियांतो।

सुबियांतो ने कहा, 'कुछ सप्ताह पहले मैंने अपना डीएनए और जेनेटिक सिक्वेंसिंग टेस्ट कराया था। इससे पता चला कि मेरा डीएनए भारतीय है। यह बात हर कोई जानता है कि जब मैं भारतीय संगीत सुनता हूं तो मैं थिरकना शुरू कर देता हूं। ऐसा मेरे भारतीय जीन्स की वजह से ही होगा।' सुबियातों की यह बात सुनकर हॉल में मौजूद पीएम मोदी, उपराष्ट्रपति सहित सभी अतिथि हंसने लगे।

End of Feed