आज की ताजा खबर, 27 जनवरी 2025: वक्फ समिति ने NDA के सभी संशोधन किए स्वीकार...अमेरिका के विदेश मंत्री रुबियो की टिप्पणी पर भड़का तालिबान
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 27 जनवरी 2025 और बड़ी खबरें: यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं, पढ़ें 27 जनवरी (सोमवार) की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार : आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में आप देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं से वाकिफ नहीं हो पाते होंगे। ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं ताजा खबर का यह खास सेगमेंट, जहां हम आपको देश और दुनिया की प्रमुख और बड़ी खबरों से रूबरू करवाएंगे। यहां आपको मिलेंगे हर छोटी-बड़ी खबर के ताजा अपडेट्स... बने रहिए अपने प्रिय हिंदी समाचार चैनल टाइम्स नाऊ नवभारत के डिजिटल संस्करण के साथ...
आज की ताजा खबर, 27 जनवरी 2025: वक्फ समिति ने NDA के सभी संशोधन किए स्वीकार...अमेरिका के विदेश मंत्री रुबियो की टिप्पणी पर भड़का तालिबान
अमेरिका के विदेश मंत्री रुबियो की टिप्पणी पर भड़का तालिबान
अमेरिकी नागरिक रयान कॉर्बेट और विलियम मैकेंटी को रिहा करने का समझौता जो बाइडन का राष्ट्रपति कार्यकाल खत्म होने से पहले ही किया गया था। लेकिन दो और अमेरिकी, जॉर्ज ग्लीजमैन और महमूद हबीबी अब भी तालिबान की हिरासत में हैं। तालिबान ने यह नहीं बताया है कि कितने विदेशी नागरिक अफगानिस्तान की जेलों में बंद हैं।
