इंदिरा गांधी की जयंती पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी श्रद्धांजलि, सोनिया और राहुल गांधी पहुंचे समाधि स्थल

इंदिरा गांधी का जन्म 19 नवंबर, 1917 को इलाहाबाद में हुआ था। वह भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और कमला नेहरू की पुत्री थीं। उन्होंने भारत, स्विट्जरलैंड, ब्रिटेन और ऑक्सफोर्ड के सोमरविले कॉलेज में शिक्षा प्राप्त की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी।

Indira Gandhi Birth Anniversary: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। मोदी ने 'X' पर एक पोस्ट में कहा, 'पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि।' इंदिरा गांधी का जन्म 19 नवंबर 1917 को हुआ था। उन्होंने 1966 से 1977 तक और फिर 1980 से 31 अक्टूबर 1984 तक देश की प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला। 31 अक्टूबर 1984 को उनकी हत्या कर दी गयी थी।

modi (24)

इंदिरा गांधी की जयंती पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी श्रद्धांजलि

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने नई दिल्ली में इंदिरा गांधी की समाधि, शक्ति स्थल पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।

End of Feed