एजुकेशन

UP Cooperative Bank Exam Postponed: 20 से 22 जुलाई तक होने वाली यूपी को-ऑपरेटिव बैंक भर्ती परीक्षा स्थगित, जल्द जारी होगी नई डेट

UP Cooperative Bank Exam Postponed: 20, 21 और 22 जुलाई को होने वाली यूपी को-ऑपरेटिव बैंक भर्ती परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। जल्द ही परीक्षा का नया शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।

Image

UP Cooperative Bank Exam Postponed (Photo - AI)

UP Cooperative Bank Exam Postponed: उत्तर प्रदेश सहकारी बैंक में विभिन्न पदों पर भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश सहकारी संस्थागत सेवा मंडल (UPCISB) ने एक आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर इस आगामी भर्ती परीक्षा को पोसपोर्न कर दिया है। बता दें कि पहले जारी की गई अधिसूचना के अनुसार, यूपी को-ऑपरेटिव बैंक भर्ती परीक्षा 20, 21 और 22 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाली थी। हालांकि, सेवा मंडल द्वारा जारी ताजा नोटिस में परीक्षा को स्थगित करने के पीछे के किसी स्पष्ट कारण का उल्लेख नहीं किया गया है और न ही नई तिथियों की जानकारी दी गई है।

कब घोषित होगी नई परीक्षा तिथि?

बोर्ड की तरफ से फिलहाल परीक्षा की नई तारीखों का एलान नहीं किया गया है। आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक, परीक्षा की नई तिथियों की घोषणा आने वाले समय में जल्द से जल्द की जाएगी। तब तक उम्मीदवारों को सालह दी जाती है कि परीक्षा की तैयारी के बीच वह लगातार UPCISB की ऑफिशियल वेबसाइट upcisb.upsdc.gov.in पर नजर बनाए रखें।

एडमिट कार्ड और हॉल टिकट की जानकारी

परीक्षा की नई तारीखें तय होने के बाद, एग्जाम से कुछ दिन पहले उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध करा दिए जाएंगे। इसके साथ ही, एडमिट कार्ड जारी होने की सूचना सभी रजिस्टर्ड आवेदकों को उनके ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से भी दी जाएगी।

पदों का विवरण

इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से उत्तर प्रदेश को-ऑपरेटिव बैंक में कुल 116 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं. पदों का विवरण इस प्रकार है:

असिस्टेंट / कैशियर (Banking Assistant)57 पद
जूनियर मैनेजर45 पद
मैनेजर07 पद
असिस्टेंट इंजीनियर05 पद
असिस्टेंट / टाइपिस्ट02 पद

परीक्षा पैटर्न

प्रारंभिक परीक्षा पैटर्न

विषयप्रश्नों की संख्याकुल अंकसंख्यात्मक योग्यता / मात्रात्मक रुझान (Numerical Ability)3535तार्किक क्षमता / मानसिक योग्यता (Reasoning Ability)3535हिंदी भाषा और सामान्य अंग्रेजी2020सहकारिता (Cooperative)1010कुल100100

मुख्य परीक्षा पैटर्न

विषयप्रश्नों की संख्याकुल अंकतार्किक क्षमता / मानसिक योग्यता (Reasoning Ability)2020संख्यात्मक योग्यता / मात्रात्मक रुझान (Numerical Ability)2020सामान्य जागरूकता (General Awareness)1515सहकारिता (Cooperative)1515भाषा (हिंदी और अंग्रेजी)1010विषय विशिष्ट

(a) सिविल इंजीनियरिंग (AE Civil के लिए)

(b) प्रबंधकीय कौशल बैंकिंग (30 प्रश्न) + कंप्यूटर ज्ञान (10 प्रश्न)40120कुल120200

कैसी होगी चयन प्रक्रिया?

इन पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन प्रीलिम्स और मेंस परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा में 100 अंकों के कुल 100 बहुविकल्पीय (MCQ) प्रश्न पूछे जाएंगे। मुख्य परीक्षा में कुल 120 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिसके लिए अधिकतम 200 अंक निर्धारित किए गए हैं। इन दोनों को सफलतापूर्वक पास करने वाले उम्मीदवारों पद भर्ती के लिए किया जाएगा।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article