एजुकेशन

IGNOU ने दी बड़ी राहत: जुलाई 2026 सत्र के लिए एडमिशन और री-रजिस्ट्रेशन की डेट बढ़ी

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने जुलाई 2026 सत्र के लिए फ्रेश एडमिशन और री-रजिस्ट्रेशन दोनों की लास्ट डेट आगे बढ़ा दी है।अब आप 31 जुलाई 2026 तक आराम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Image

IGNOU Admission 2026 Last Date Extended

IGNOU Admission 2026 Last Date Extended: अगर आप IGNOU से पढ़ाई कर रहे हैं या करने वाले हैं तो ये खबर आपके काम की है। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने जुलाई 2026 सत्र के लिए फ्रेश एडमिशन और री-रजिस्ट्रेशन दोनों की लास्ट डेट आगे बढ़ा दी है।अब आप 31 जुलाई 2026 तक आराम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बता दें, पहले आखिरी तारीख 30 जून 2026 थी। फिर इसे बढ़ाकर 15 जुलाई 2026 किया गया और अब फाइनल डेट है 31 जुलाई 2026।

इसकी जानकारी IGNOU ने X यानी ट्विटर पर दी है।

किस-किस को फायदा मिलेगा?

ये छूट ODL और ऑनलाइन मोड के सभी कोर्सेज पर लागू है। यानी:

  • UG और PG डिग्री कोर्स
  • एडवांस्ड डिप्लोमा
  • सर्टिफिकेट कोर्स

चाहे आप नए छात्र हों या पुराने, दोनों के लिए मौका है।

पुराने छात्रों के लिए जरूरी: री-रजिस्ट्रेशन मिस मत करना

अगर आप पहले से IGNOU में पढ़ रहे हैं और बिना गैप पढ़ाई जारी रखना चाहते हैं तो री-रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है।ध्यान दें:

अगर आप पिछली TEE में फेल हो गए हैं या असाइनमेंट जमा नहीं हुआ है, तब भी आपको अगले सेमेस्टर/साल के लिए री-रजिस्ट्रेशन कराना ही पड़ेगा। तभी आप आगे बढ़ पाएंगे। नए छात्रों के लिए फ्रेश एडमिशन का लिंक अलग से दिया गया है।

फीस और डॉक्यूमेंट क्या लगेंगे?

री-रजिस्ट्रेशन फीस: 300 रुपये अपलोड करने के लिए ये डॉक्यूमेंट रेडी रखें:

  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • सिग्नेचर
  • शैक्षणिक योग्यता के सर्टिफिकेट
  • एक्सपीरियंस सर्टिफिकेट - अगर मांगा गया हो तो
  • कैटेगरी सर्टिफिकेट - SC/ST/OBC/EWS के लिए

सभी डॉक्यूमेंट स्कैन और साफ होने चाहिए। जिन लोगों का किसी वजह से फॉर्म छूट गया था, उनके पास अब 31 जुलाई तक का एक्स्ट्रा टाइम है। इसलिए लास्ट मिनट का वेट मत करिये। ignou.ac.in पर जाकर आज ही अप्लाई कर दीजिए।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article