हवाई यात्रियों को लगा बड़ा झटका! 10,000 रुपये तक महंगी हुई IndiGo की फ्लाइट; अब देने पड़ेंगे ज्यादा पैसे

IndiGo Price Hike: देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने बुधवार को कहा कि वह विमान ईंधन की कीमतों में वृद्धि के बाद दो अप्रैल से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 275 रुपये से लेकर 10,000 रुपये तक का संशोधित ईंधन शुल्क लगाना शुरू करेगी।

IndiGo Price Hike: देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने बुधवार को अचानक बड़ा फैसला लिया है। इंडिगो ने बताया कि वह विमान ईंधन की कीमतों में वृद्धि के बाद दो अप्रैल से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 275 रुपये से लेकर 10,000 रुपये तक का संशोधित ईंधन शुल्क लगाना शुरू करेगी। ईंधन शुल्क में इस बढ़ोतरी से विभिन्न घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के हवाई किराए बढ़ने तय हैं।

IndiGo

हवाई सफर अब हो गया महंगा (फाइल फोटो)

सरकार का आंशिक बढ़ोतरी का ऐलान

एयरलाइन की यह घोषणा उस दिन आई है, जब विमान ईंधन (ATF) की कीमतों में संशोधन किया गया और सरकार ने घरेलू उड़ानों के लिए कीमतों में 25 प्रतिशत की आंशिक बढ़ोतरी का फैसला किया। पश्चिम एशिया संकट के कारण ईंधन की कीमतों में आए उछाल के मद्देनजर एयरलाइन 14 मार्च से ही घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के टिकटों पर 425 रुपये से 2,300 रुपये तक का ईंधन शुल्क वसूल रही है। घरेलू उड़ानों के लिए दूरी के आधार पर संशोधित ईंधन शुल्क 275 रुपये से 950 रुपये के बीच होगा।

End of Feed