मिडिल ईस्ट और यूरोप के लिए फिर शुरू हुईं IndiGo की उड़ानें; जंग के बीच 165 से ज्यादा फ्लाइट्स ऑपरेट

इजरायल-ईरान युद्ध की वजह से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर जबरदस्त असर पड़ा है, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। इसी बीच IndiGo ने मिडिल ईस्ट और यूरोप के लिए फिर से उड़ाने शुरू करने का फैसला लिया है।

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच भारतीय एयरलाइन IndiGo ने अपने उड़ान नेटवर्क को धीरे-धीरे फिर से बहाल करना शुरू कर दिया है। एयरलाइन ने बताया कि 3 मार्च 2026 से मिडिल ईस्ट के कुछ चुनिंदा शहरों के लिए चरणबद्ध तरीके से उड़ानें फिर शुरू की गई हैं और अब तक 165 से अधिक उड़ानें संचालित की जा चुकी हैं, जिनसे 22,000 से ज्यादा यात्रियों ने यात्रा की है।

इंडिगो।

इंडिगो।

एयरलाइन के अनुसार 8 मार्च 2026 से यूरोप के लिए लंबी दूरी की उड़ानें भी दोबारा शुरू कर दी गई हैं। इसके तहत Boeing B787-9 Dreamliner विमान के जरिए भारत से मैनचेस्टर, एम्स्टर्डम और लंदन के लिए उड़ानें संचालित की जा रही हैं। इसके अलावा IndiGo पहले से एथेंस से दिल्ली और मुंबई के लिए A321XLR विमान से सेवा दे रही है।

End of Feed