IndiGo Flight: गोरखपुर में लैंडिंग के दौरान विमान का टेल स्ट्राइक, एयरलाइन ने विमान को किया ग्राउंडेड; सभी यात्री सुरक्षित

इंडिगो की दिल्ली-गोरखपुर फ्लाइट 6E 2381 में 19 अगस्त को लैंडिंग के दौरान टेल इम्पैक्ट की घटना सामने आई। सुरक्षा के मद्देनजर विमान ने गो-अराउंड किया और बाद में गोरखपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग की। सभी यात्री और क्रू सुरक्षित रहे। डीजीसीए को घटना की जानकारी दे दी गई है और जांच के लिए टीम के पहुंचने का इंतजार है।

इंडिगो की दिल्ली से गोरखपुर जा रही फ्लाइट 6E 2381 के साथ 19 अगस्त 2026 को लैंडिंग के दौरान टेल इम्पैक्ट की घटना सामने आई। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विमान ने पहले गो-अराउंड किया और इसके बाद सुरक्षित तरीके से गोरखपुर एयरपोर्ट पर लैंड किया। विमान में सवार सभी यात्री और क्रू सदस्य सुरक्षित उतर गए।

indigo news

IndiGo Flight 6E 2381: लैंडिंग से पहले करना पड़ा गो-अराउंड, APU के पास मिले खरोंच के निशान। PTI

सूत्रों के मुताबिक, घटना की जानकारी डीजीसीए को निर्धारित मानक प्रक्रिया (SOP) के तहत दे दी गई है। घटना की जांच के लिए डीजीसीए की टीम के गोरखपुर पहुंचने का इंतजार है। फिलहाल जिस विमान में टेल इम्पैक्ट हुआ, उसे ग्राउंडेड कर दिया गया है।

End of Feed