इंडिगो ने साथी यात्री को थप्पड़ जड़ने वाले पर की कार्रवाई; उड़ान पर लगाई रोक

Indigo Flight Fight Issue: मुंबई से कोलकाता जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट में सहयात्री को थप्पड़ मारने वाले व्यक्ति पर एयरलाइन ने प्रतिबंध लगाया है। इंडिगो ने एक बयान जारी कर उपद्रवी यात्री को नो फ्लाइंग लिस्ट में डाला है। एयरलाइन ने आगे बताया कि हम विमान में सभी यात्रियों के लिए एक सुरक्षित, सम्मानजनक और आरामदायक वातावरण बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Indigo Flight Fight Issue: मुंबई से कोलकाता जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट में सहयात्री को थप्पड़ मारने वाले व्यक्ति पर एयरलाइन ने प्रतिबंध लगाया है। इंडिगो ने एक बयान जारी कर उपद्रवी यात्री को नो फ्लाइंग लिस्ट में डाला है। साथ ही यात्रियों की सुरक्षित, सम्मानजनक और आरामदायक यात्रा को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

IndiGo

इंडिगो एयरलाइन

एयरलाइन ने क्या कुछ कहा

इंडिगो ने एक्स पर एक पोस्ट में थप्पड़ जड़ने वाले यात्री को नो फ्लाइंट लिस्ट में डालने की जानकारी दी। बयान में कहा गया कि इंडिगो में हमारे मेहमानों और क्रू मेंबर्स की सुरक्षा और कल्याण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उचित जांच के बाद एक अनियंत्रित यात्री से जुड़ी घटना की औपचारिक सूचना संबंधित अधिकारियों को जरूरी कार्रवाई के लिए दी गई है।

End of Feed