A-320 विमानों पर सोलर रेडिएशन का खतरा, एयरबस ने जारी की चेतावनी , सॉफ्टवेयर बदलेंगे इंडिगो-एयर इंडिया, उड़ानें प्रभावित

एयर इंडिया ने अपने बयान में कहा है कि ए320 पर एयरबस की ओर से जारी निर्देशों को उसने देखा है। इसके बाद उसे अपने इन विमानों में सॉफ्टवेयर/हार्डवेयर अपडेट की जरूरत होगी। इसमें ज्यादा समय लगेगा और इस वजह से उसकी उड़ानें व्यापक रूप से प्रभावित होंगी। विमान कंपनी ने यात्रियों को होने वाली असुविधा पर खेद जताया है।

A320 glitch : अपने A320 विमानों के बारे में एयरबस ने चेतावनी जारी की है। एयरबस ने कहा है कि सूर्य की तेज किरणों (सोलर रेडिएशन) की वजह से ए 320 में लगा फ्लाइट-कंट्रोल सिस्टम का डाटा प्रभावित हो सकता है। इस चेतावनी के बाद इंडिगो, एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस ने अपने बयान में कहा है कि उनके पास A320 श्रृंखला वाले जितने भी विमान हैं, उनकी सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। रिपोर्टों में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि भारत में 200 से 250 ऐसे विमान हैं जिनमें तत्काल सॉफ्टवेयर अपडेट अथवा हार्डवेयर में बदलाव करने की जरूरत होगी। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक इसके चलते विमान कंपनियों को अपने इन विमानों में सुधार करने के लिए उन्हें ग्राउंड करने के लिए बाध्य होना होगा।

indigo

एयर इंडिया, इंडिगो की विमान सेवाएं प्रभावित हुईं। तस्वीर-PTI

सॉफ्टवेयर/हार्डवेयर अपडेट की जरूरत

एयर इंडिया ने अपने बयान में कहा है कि ए320 पर एयरबस की ओर से जारी निर्देशों को उसने देखा है। इसके बाद उसे अपने इन विमानों में सॉफ्टवेयर/हार्डवेयर अपडेट की जरूरत होगी। इसमें ज्यादा समय लगेगा और इस वजह से उसकी उड़ानें व्यापक रूप से प्रभावित होंगी। विमान कंपनी ने यात्रियों को होने वाली असुविधा पर खेद जताया है। यात्रा के लिए निकलने से पहले एयर इंडिया ने यात्रियों से अपना फ्लाइट स्टेटस चेक करने का अनुरोध किया है।

End of Feed