देश का सबसे बड़ा 'नमो भारत' स्टेशन तैयार, सराय काले खां से मेरठ का सफर अब सिर्फ 1 घंटे में!

अभी तक घंटों जाम में फंसकर दिल्ली से मेरठ और मेरठ से दिल्ली का सफर तय करने वाले यात्रियों को अब बड़ी राहत मिलेगी। यह अत्याधुनिक स्टेशन इस रूट पर यात्रा को मात्र एक घंटे में पूरा करने की सुविधा देगा, जिससे समय की बचत होगी।

Delhi-Meerut RRTS: दिल्ली-एनसीआर के लाखों यात्रियों के लिए अब दिल्ली से मेरठ का सफर बेहद आसान और आरामदायक होने वाला है। रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) यानी 'नमो भारत' ट्रेन सेवा का सबसे बड़ा स्टेशन, सराय काले खां पूरी तरह से तैयार हो चुका है। विश्व स्तरीय सुविधाओं से लैस यह स्टेशन जल्द ही आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। अभी तक घंटों जाम में फंसकर दिल्ली से मेरठ और मेरठ से दिल्ली का सफर तय करने वाले यात्रियों को अब बड़ी राहत मिलेगी। यह अत्याधुनिक स्टेशन इस रूट पर यात्रा को मात्र एक घंटे में पूरा करने की सुविधा देगा, जिससे समय और ऊर्जा दोनों की बचत होगी। बता दें कि नमो भारत ट्रेन अभी तक न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ तक जाती थी, लेकिन अब कई स्टेशन और जुड़ जाएंगे यानी सराय काले खां से लेकर मोदीपुरम डिपो तक लोगों का सफर अब आसान हो जाएगा।

RRTS

दिल्ली से मेरठ अब सिर्फ एक 1 घंटे में (पीटीआई)

एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं, 6 एंट्री-एग्जिट गेट

सराय काले खां स्टेशन सिर्फ बड़ा ही नहीं, बल्कि आधुनिक सुविधाओं के मामले में भी किसी एयरपोर्ट से कम नहीं है। स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए 6 प्लेटफॉर्म और 4 ट्रैक बनाए गए हैं। यहां मॉर्डन लुक, हाईटेक सिक्योरिटी, एस्केलेटर, लिफ्ट, और आरामदायक वेटिंग एरिया जैसी सुविधाएं मौजूद हैं।

End of Feed