लाल किले की प्राचीर से PM मोदी की स्पीच, देश की ताकत-कमजोरी दोनों पर रखी बात, भविष्य की योजनाएं बताईं
लाल किले की प्राचीर से PM मोदी के भाषण की मुख्य बातें-
-पीएम मोदी ने अपना भाषण समाप्त किया
-सुदर्शन चक्र योजना के तहत नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी
-सरकार फाइलों में नहीं होनी चाहिए बल्कि नागरिकों के लाइफ में होनी चाहिए
-हम चाहते हैं कि हमारे व्यापारी और दुकानदार ‘स्वदेशी’ उत्पादों के बोर्ड लगाएं
-पिछला दशक सुधार, प्रदर्शन और परिवर्तन का था, अब हमें बड़े लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करना होगा
-हमने आयकर कानूनों में बड़े सुधार किए हैं, हो सकता है कि कुछ लोग हंगामे के बीच इसे देख न पाए हों
-प्रधामंत्री ने कहा कि दुनिया ने हमारे UPI का कमाल देखा
-पीएम मोदी ने कहा कि हमारे उत्पाद दाम कम, दम ज्यादे वाले होने चाहिए
-लाल किले की प्राचीर से पीएम मोदी ने कहा कि आत्मनिर्भरता विकसित भारत का आधार है
-पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए पीएम ने कहा कि खून और पानी एकसाथ नहीं बह सकते
-पीएम मोदी ने कहा कि प्रकृति हमारी परीक्षा ले रही है। प्राकृतिक आपदाएं हम झेल रहे हैं।
-लाल किले की प्राचीर से ऑपरेशन सिंदूर पर बोले PM-न्यूक्लियर ब्लैकमेल भारत अब नहीं सहेगा
-पीएम ने कहा कि सिंधू नदी के पानी पर भारत का हक है, इस पानी को हम किसी को नहीं देंगे
-प्रधानमंत्री ने कहा कि संविधान 75 वर्षों से प्रकाश स्तंभ के रूप में काम कर रहा है
-लाल किले की प्राचीर से पीएम मोदी देश को संबोधित कर रहे हैं
-रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली में अपने आवास पर तिरंगा फहराया है
-स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए देश-विदेश की कई हस्तियों को आमंत्रित किया गया है
-लाल किले सहित पूरी दिल्ली में सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं
-आज लगातार 12वीं बार लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करेंगे पीएम मोदी
पीएम ने कहा-महाकुंभ की सफलता भारत की शक्ति का प्रमाण
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को प्रयागराज में हुए महाकुंभ के सफल आयोजन को भारत की शक्ति का प्रमाण बताया। देश के 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि महाकुंभ में भारत की जीवंतता को साकार होते देखा गया। उन्होंने कहा, ‘प्रयागराज के महाकुंभ में हमने देखा कि भारत की जीवंतता किस तरह साकार होती है। करोड़ों लोग एक जगह, एक सोच, एक जीवन, एक प्रयास... यह दुनिया के लिए एक बड़ा आश्चर्य है।’15 August 2025 Live: पीएम ने नक्सलवाद की जड़ों पर हमला किया
पीएम ने कहा कि कभी देश के 125 जिलों में नक्सलवाद अपनी जड़े जमा चुका था। माओवाद की चंगुल में हमारे जनजातीय क्षेत्र हमारे जनजातीय नौजवान फंसे हुए थे और आज 125 जिलों में कम होते होते हम 20 पर ले आए हैं, उन जनजातीय समाज की सबसे बड़ी हमने सेवा की है, एक जमाना था जब बस्तर को याद करते ही माओवाद, नक्सलवाद, बम बंदूक की आवाज सुनाई देती थी।PM Modi speech Live: पीएम ने कहा-सरकार फाइल में नहीं, नागरिकों के लाइफ में हो
मेरी कोशिश रही है कि सरकार फाइलों में नहीं होनी चाहिए। सरकार देश की नागरिकों की लाइफ में होनी चाहिए। दलित हो, पीड़ित हो, शोषित हो वंचित हो उनके लिए सकारात्मक रूप से सरकारें प्रो ऐक्टिव हो, सरकारें प्रो पीपुल हो, उस दिशा में हम निरंतर प्रयास कर रहे हैं, समाज के हर जरूरी व्यक्ति के लिए सरकार की योजनाएं मिले। सामाजिक न्याय का अगर कोई सच्चा हकदार है तो उसे हक की चीजें मिले तो उसके लिए हम काम कर रहे हैं।PM Modi Speech LIVE: 'युवाओं के लिए एक लाख करोड़ रुपए की योजना लागू'
पीएम ने कहा कि आज 15 अगस्त के ही दिन मेरे देश के युवाओं के लिए एक लाख करोड़ रुपए की योजना लागू कर रहे हैं। आज से ही प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना लागू हो रही है। इस योजना के तहत निजी क्षेत्र में पहली बार नोकरी पाने वाले युवाओं को 15 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। साढ़े तीन करोड़ नौजवानों को रोजगार के अवसर देगी।PM Modi Speech LIVE: पीएम ने कहा-इस दिवाली पर देशवासियों को तोहफा मिलेगा
पीएम ने कहा कि दिवाली में बहुत बड़ा तोहफा मिलने वाला है। प्रधानमंत्री ने कहा कि हम नेक्स्ट जनरेशन जीएसटी रिफॉर्म लेकर आ रहे हैं। ये दिवाली के लिए तोहफा बन जाएंगे। दिवाली में देशवासियो को बहुत बड़ा तोहफा मिलेगा। समय की मांग है कि जीएसटी की समीक्षा हो। इससे कई चीजें सस्ती होंगी।PM Modi Speech LIVE: पीएम ने कहा-मेड इन इंडिया फाइटर जेट इंजन होना चाहिए
प्रधानमंत्री मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा कि तकनीक के चलते कुछ देश शिखर तक पहुंचे हैं। हम समुद्र मंथन की ओर जा रहे हैं। नेशनल डीप वाटर मिशन जल्द शुरू होगा। समंदर में गैस और तेल के भंडार छिपे हुए हैं। हम ऑपरेशन गगनयान की तैयारी कर रहे हैं। स्पेस सेक्टर में तेजी से काम हो रहा है। हम स्पेस में अपना स्पेस सेंटर बनाएंगे। उन्होंने कहा कि मैं लाल किले के प्राचीर से देश के युवाओं, इंजीनियरों और पेशेवरों का आह्वान करता हूं कि क्या हमारा अपना मेड इन इंडिया फाइटर जेट इंजन नहीं हो सकता। होना चाहिए। लड़ाक विमानों के लिए अपना इंजन होना चाहिए।PM Modi Speech LIVE:पीएम ने युवा शक्ति का आह्वान किया
प्रधानमंत्री ने कहा कि 140 करोड़ भारतवासी 2047 में जब आजादी के 100 साल होंगे भारत के संकल्प को परिपूर्ण करने के लिए पूरी ताकत से जुटे हैं इस संकल्प की पूर्ति के लिए भारत आज हर सेक्टर में आधुनिक इको सिस्टम तैयार कर रहा है। मैं लाल किले की प्राचीर से युवा वैज्ञानिकों, इंजीनियर, युवाओं को आह्वान है क्या हम अपना मेड इंडिया फाइटर जेट के लिए जेट इंजन हमारा होना चाहिए क्या समय की मांग नहीं है कि रिसर्च और डिवेलपमेंट में और ताकत लगाए, हमारे अपने पेटेंट हो, सस्ती से सस्ती और सबसे कारगर नई दवाइयों की खोज हो। देश का भाग्य बदलना है, आपका सहयोग चाहिए।PM Modi Speech LIVE:'हमारे ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला स्पेस स्टेशन से लौट चुके हैं'
पीएम ने कहा- हम स्पेस में अपने दम पर गगनयान की तैयारी कर रहे हैं, पीएम मोदी का दुनिया को संदेश पीएम मोदी ने कहा, स्पेस सेक्टर का कमाल तो हर देशवासी देख रहा है और हमारे ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला स्पेस स्टेशन से लौट चुके हैं आने वाले कुछ दिनों मे वो भारत भी आ रहे हैं। हम स्पेस में हम अपने दम पर गगनयान की तैयारी कर रहे हैं, हम अपने बलबूते पर हम अपना स्पेस स्टेशन बनाने पर काम कर रहे हैं, पिछले दिनों स्पेस में जो रिफॉर्म किए गए हैं हमारे देश में 300 से ज्यादा स्टार्टअप काम कर रहे हैं, इसमें हजारों नौजवान पूरे सामर्थ्य के साथ जुटे हैं, ये हमारे देश के नौजवानों के प्रति विश्वास।PM Narendra Modi Speech: पीएम ने पाक को चेताया-खून और पानी एकसाथ नहीं बहेगा
भारत ने तय कर लिया है खून और पानी एकसाथ नहीं बहेगा। अब देशवासियों को भलीभांति पता चला है कि सिंधु का समझौता कितना अन्यायपूर्ण और कितना एकतरफा है, भारत की नदियों से निकलती पानी दुश्मनों के खेत को सींच रहा है, मेरे देश के किसान और मेरे देश की धरती पानी के बिना प्यासी है। ये ऐसा समझौता था कि जिसने पिछले 7 दशक से मेरे देश के किसानों का अकल्पनीय नुकसान किया है।PM Narendra Modi Speech LIVE: पीएम मोदी बोले- विकसित भारत का आधार है आत्मनिर्भरता
पीएम मोदी ने कहा, एक राष्ट्र के लिए आत्मसम्नान की सबसे बड़ी कसौटी आज भी उसकी आत्मनिर्भरता है। विकसित भारत का आधार भी है आत्मनिर्भर भारत। जो दूसरों पर ज्यादा निर्भर रहता है उसकी आजादी पर उतना ही बड़ा प्रश्नचिह्न लग जाता है और दुर्भाग्य तो तब बन जाता है जब निर्भरता की आदत लग जाए, हम कब आत्मनिर्भरता छोड़ रहे हैं और कब किसी के निर्भर हो जाते हैं, ये आदत खतरे से खाली नहीं हैं, इसलिए प्रतिपल जागरूक रहना होता है, आत्मनिर्भरता का नाता सिर्फ आयात और निर्यात रुपये पैसे पाउंड डॉलर तक सीमित नहीं है, आत्मनिर्भरता के नाता हमारे सामर्थ्य से जुड़ा रहता है।PM Narendra Modi Speech LIVE: 'दुश्मन को पता भी नहीं चला कौन से हथियार थे'
पीएम मोदी ने देश को संबोधित करते हुए कहा कि गुलामी ने हमें गरीब बना दिया था। आत्मनिर्भरता बहुत जरूरी है। इसलिए हमारे सामर्थ्य को बचाए रखने बनाए रखने और बढ़ाए रखने के लिए आत्मनिर्भर होना बहुत जरूरी है। हमने ऑपरेशन सिंदूर में देखा कि मेड इन इंडिया ने कमाल कर दिया। दुश्मन को भी पता नहीं चला कि कौन-कौन से हथियार थे।PM Modi speech live: पीएम ने कहा-प्रकृति हमारी परीक्षा ले रही है
पीएम मोदी ने कहा कि प्रकृति हमारी परीक्षा ले रही है। प्राकृतिक आपदाएं हम झेल रहे हैं। पीड़ितों के साथ हमारी संवेदनाएं हैं। राज्य और केंद्र सरकार बचाव और राहत कार्य में जुटे हैं। हमने धारा 370 की दीवार गिराकर हमने एक देश एक संविधान के मंत्र को साकार किया। हमने ऐसा करके श्याम प्रसाद मुखर्जी को सच्ची श्रद्धांजलि भी दी।PM Modi speech live: न्यूक्लियर की धमकियों को हम सहने वाले नहीं हैं
आतंकी इमारतों को खंडहर बना दिया। पाकिस्तान में हुई तबाही इतनी बड़ी है कि रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। हमारी सेना ने वो करके दिखाया जो कभी नहीं हुआ। अपना देश कई दशकों से आतंक को झेलता आया है। अब हमने न्यू नॉर्मल स्थापित किया है। आतंक को पालने-पोसने वाले को अब हम अलग-अलग नहीं मानते। पाकिस्तान की नींद आज भी उड़ी हुई है। वे मानवता के दुश्मन हैं। भारत ने तय कर लिया है कि न्यूक्लियर की धमकियों को हम सहने वाले नहीं है।PM Modi speech live: 75 वर्षों से प्रकाश स्तंभ बना है संविधान
PM Modi speech live: तिरंगे के रंग में रंगे हैं 40 करोड़ भारतवासी
आज 140 करोड़ भारतवासी तिरंगे के रंग में रंगे हैं। हर घर तिरंगा है। हर तरफ से एक ही गूंज है। एक ही जयकारा है। हमारी प्राण से भी प्यारी मातृभूमि का जयगान है। मेरे प्यारे देशवासियों सन 47 में अनंत संभावनाओं के साथ कोटि-कोटि भुजाओं के सामर्थ्य के साथ हमारा देश आजाद हुआ। देश की आकांक्षाएं उड़ानें भर रही थीं।PM Modi Speech Live : लाल किले की प्राचीर से पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किला पहुंच चुके हैं। यहां उन्हें गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया और राष्ट्रगान की धुन बजाई गई। पीएम मोदी लाल किले की प्राचीर से देशवासियों को संबोधित करना शुरू कर दिया है।79th Independence Day 2025 Live : राजघाट पर बाबू को दी श्रद्धांजलि
79th Independence Day 2025 Live:यमुना नदी पर निगरानी बढ़ाई
अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा पुख्ता करने के साथ जल उपचार संयंत्रों की सुरक्षा भी बढ़ाई गई है। उन्होंने बताया कि दिल्ली के उत्तरी और मध्य जिलों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली पुलिस आयुक्त एस बी के सिंह ने ड्रोन रोधी तंत्र की निगरानी के लिए डीसीपी (पुलिस उपायुक्त) स्तर के एक अधिकारी को नियुक्त किया है। उन्होंने बताया कि यमुना नदी पर निगरानी बढ़ा दी गई है और नदी में स्पीड बोट तैनात की गई हैं। सिंह ने बुधवार को अधिकारियों को व्यवस्थाओं को लेकर निर्देश दिये और यह सुनिश्चित करने को कहा कि लाल किले के आसपास के क्षेत्रों में पक्षियों को दाना खिलाने की कोई जगह न हो।79th Independence Day 2025 Live:यमुना नदी पर निगरानी बढ़ाई
अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा पुख्ता करने के साथ जल उपचार संयंत्रों की सुरक्षा भी बढ़ाई गई है। उन्होंने बताया कि दिल्ली के उत्तरी और मध्य जिलों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली पुलिस आयुक्त एस बी के सिंह ने ड्रोन रोधी तंत्र की निगरानी के लिए डीसीपी (पुलिस उपायुक्त) स्तर के एक अधिकारी को नियुक्त किया है। उन्होंने बताया कि यमुना नदी पर निगरानी बढ़ा दी गई है और नदी में स्पीड बोट तैनात की गई हैं। सिंह ने बुधवार को अधिकारियों को व्यवस्थाओं को लेकर निर्देश दिये और यह सुनिश्चित करने को कहा कि लाल किले के आसपास के क्षेत्रों में पक्षियों को दाना खिलाने की कोई जगह न हो।79th Independence Day 2025 Live: स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए सजकर तैयार हुआ लाल किला
79th Independence Day 2025 Live: दो Mi-17 हेलिकॉप्टर फूलों की वर्षा करेंगे
राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देने वाली टुकड़ी में थल सेना, नौसेना, वायुसेना और दिल्ली पुलिस के 128 जवान शामिल होंगे। पहली बार वायुसेना के 11 ‘अग्निवीर वायु’ संगीतकारों के साथ एयरफोर्स बैंड राष्ट्रीय गान बजाएगा। इस दौरान वायुसेना के दो Mi-17 हेलिकॉप्टर फूलों की वर्षा करेंगे – एक राष्ट्रीय ध्वज और दूसरा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का झंडा प्रदर्शित करेगा। वहीं ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता इस वर्ष के समारोह की विशेष झलक होगी। इसका लोगो ग्यानपथ पर सजावट, आमंत्रण पत्र और व्यू कटर्स पर प्रदर्शित किया जाएगा। ध्वजारोहण के बाद प्रधानमंत्री राष्ट्र को संबोधित करेंगे, जिसके बाद 2,500 एनसीसी कैडेट्स और ‘माई भारत’ स्वयंसेवक राष्ट्रीय गान गाएंगे और ग्यानपथ पर ‘नया भारत’ का लोगो बनाएंगे।<sup>79th Independence Day 2025 Live: करीब 5,000 विशेष अतिथि शामिल होंगे</sup>
स्वतंत्रता दिवस के इस समारोह में करीब 5,000 विशेष अतिथि शामिल होंगे, जिनमें स्पेशल ओलंपिक्स 2025 के एथलीट, खेलो इंडिया पैरा गेम्स के स्वर्ण पदक विजेता, उत्कृष्ट किसान, सरपंच, युवा लेखक, उद्यमी, और सरकारी योजनाओं जैसे पीएम आवास योजना ग्रामीण व ‘लखपति दीदी’ की लाभार्थी महिलाएं शामिल हैं। इसके अलावा 1,500 लोग विभिन्न राज्यों की पारंपरिक वेशभूषा में और 1,000 लोग देशभक्ति प्रतियोगिताओं के विजेता भी उपस्थित रहेंगे।79th Independence Day 2025 Live: अतिरिक्त पार्किंग की व्यवस्था
जनता की सुविधा के लिए 12 स्थानों पर 25 क्लोक रूम, ‘माई भारत’ और एनसीसी के 190 स्वयंसेवक, मेट्रो स्टेशन व पार्किंग पर व्हीलचेयर सुविधा, और 250 कारों के लिए अतिरिक्त पार्किंग की व्यवस्था की गई है। वहीं दिल्ली मेट्रो की सेवाएं सुबह 4 बजे से शुरू होंगी। इसके अलावा स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाने 15 अगस्त की शाम को सेना, नौसेना, वायुसेना, कोस्ट गार्ड, एनसीसी और विभिन्न अर्धसैनिक बलों के बैंड देशभर में 140 से अधिक स्थानों पर प्रस्तुतियां देंगे।79th Independence Day 2025 Live: किले में तब्दील हुआ लाल किला
राजधानी को स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर किले में तब्दील कर दिया गया है। ऊंची इमारतों पर 'स्नाइपर' तैनात किये गए हैं, पूरे शहर में कैमरे लगाए गए हैं और मुख्य स्वतंत्रता दिवस समारोह स्थल लाल किले के आसपास 11 हजार सुरक्षाकर्मियों और 3000 यातायात पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर दिल्ली पुलिस, सेना और अर्धसैनिक बलों के जवानों को तैनात किया गया है और सुरक्षा को कई स्तर पर पुख्ता किया गया है।79th Independence Day 2025 Live: व्यावसायिक वाहनों के प्रवेश पर रोक
दिल्ली यातायात पुलिस ने सख्त निर्देश जारी करते हुए बृहस्पतिवार (14 अगस्त) को रात 10 बजे के बाद व्यावसायिक वाहनों के राजधानी में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। सभी प्रमुख रेलवे स्टेशन, अंतरराज्यीय बस टर्मिनल, हवाई अड्डे और मेट्रो स्टेशन पर चौबीसों घंटे निगरानी के लिए विशेष टीम तैनात की गई हैं। अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों की जांच, सामान की जांच और औचक पहचान पत्र का सत्यापन किया जा रहा है।INDIA ब्लॉक के चौथे दिन प्रदर्शन का प्लान तैयार! राष्ट्रपति से मुलाकात के लिए 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पर सहमति
फारस की खाड़ी और काला सागर में बहा भारतीयों का खून, संघर्ष के दौरान 16 नाविकों की मौत; सरकार ने दी जानकारी
राजघाट में खरगे समेत विपक्षी सांसदों ने महात्मा गांधी को किया नमन, कल फिर एकत्रित होंगे सांसद; नई रणनीति तैयार!
आधी रात दिल्ली की सड़कों पर भी सुरक्षित रहेंगे लोग? सुप्रीम कोर्ट ने पुलिस को दिए सख्त निर्देश
'हर काम संविधान के दायरे में हो, उल्लंघन पर...', CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर मुरली मनोहर जोशी का दो टूक जवाब
© 2026 Times Horizon Private Limited
