चीन के सैनिकों को भारतीय जवानों ने दे दी करारी शिकस्त, 'Tug of War' में ऐसे हासिल की जीत; देखें VIDEO

Tug of War: भारत और चीन के सैनिक टग ऑफ वॉर में आमने सामने थे, दोनों देशों के बीच बड़ा ही रोमांचक मुकाबला हो रहा था। इसमें चीनी सेना के जवानों को भारतीय सैनिकों ने पटखनी दे दी। इस शिकस्त के बारे में सेना के अधिकारी ने जानकारी साझा की है। साथ ही इस खेल का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

India vs China: भारत और चीन के बीच सीमा विवाद का मुद्दा लंबे समय से काफी ज्वलंतशील रहा है। देश की राजनीति में भी अक्सर चीन के मसले पर दो पक्षों के बीच तू तू मैं मैं का सिलसिला देखने को मिलता है। सरकार के खिलाफ विपक्ष तमाम आरोप लगाता है। इसी बीच चीनी सेना के जवानों को भारतीय सैनिकों ने टग ऑफ वॉर (रस्साकशी का खेल) में करारी शिकस्त दी है। इसके वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

India vs China

भारत ने चीन को ऐसे दी शिकस्त।

वायरल हो रहा चीन के हार का वीडियो

सोशल मीडिया पर भारतीय सैनिकों द्वारा चीन के जवानों को मिली शिकस्त का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि कैसे भारतीय सैनिकों ने चीन के जवानों को पहले धूल चटाई और फिर जश्न मना रहे हैं। भारतीयों में इस वीडियो को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। दरअसल, भारतीय सैनिकों और चीनी सैनिकों के बीच एक खेल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। ये उस वक्त हुआ जब संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षा मिशन के तहत सूडान, अफ्रीका में तैनाती की गई। इसी खेल में भारत ने चीन को पटखनी दे दी।

End of Feed