चीन की सीमा तक रेल लाइनें बिछाएगा भारतीय रेलवे, भारत ने बनाई नई रणनीति!

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Nov 10, 2022, 05:50 PM IST

भारतीय रेलवे पूर्वोत्तर के राज्यों में चीन सीमा पर भालुकपोंग से तवांग तक और सिलपाथर से अलॉन्ग वाया बामे तक रेलवे लाइनें बिछाएगा। अरुणाचल प्रदेश में इन नई रेलवे परियोजनाओं का फाइनल लोकेशन सर्वे किया जा रहा है। सामरिक दृष्टि से भारत के लिए ये रेल लाइनें काफी महत्वपूर्ण साबित होंगी।

गुवाहाटी: देश के पूर्वोत्तर क्षेत्र में रेल नेटवर्क को मजबूत करने के लिए भारतीय रेलवे ने पड़ोसी देश भूटान को जोड़ने के अलावा अरुणाचल प्रदेश, सभी राज्यों की राजधानियों में चीन की सीमा तक रेलवे ट्रैक बिछाने की योजना बनाई है। भारतीय रेलवे चीन सीमा पर भालुकपोंग से तवांग तक और सिलपाथर से अलॉन्ग वाया बामे तक रेलवे लाइनों का निर्माण करेगी। जो एक बार तैयार होने के बाद सामरिक महत्व की होगी क्योंकि यह कम से कम समय में सीमावर्ती क्षेत्रों को जोड़ेगी। रेल मंत्रालय के अनुसार अरुणाचल प्रदेश में इन नई रेलवे परियोजनाओं का फाइनल लोकेशन सर्वे जोरों पर है।

Indian Railways expansion plans in Northeast include laying tracks till China border

चीन की सीमा पर रेल लाइनें बिछाएगा भारत

पूर्वोत्तर क्षेत्र में कुछ और नई रेलवे परियोजनाओं पर हो रहा है काम

पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (CPRO) सब्यसाची डे ने एएनआई को बताया कि एनएफ रेलवे ने अरुणाचल प्रदेश समेत पूर्वोत्तर क्षेत्र में कुछ और नई रेलवे परियोजनाओं के निर्माण की योजना बनाई है। सब्यसाची डे ने कहा कि हमने भालुकपोंग से तवांग, सिलापाथर से अलॉन्ग वाया बामे तक एक नई रेलवे लाइन बनाने और मुरकोंगसेलेक से पासीघाट तक रेलवे लाइन का विस्तार करने की योजना बनाई है। डे ने आगे कहा कि इनके अलावा, वह लंका से असम में चंद्रनाथपुर तक दूसरी रेलवे लाइन बनाने की योजना बना रहा है जो असम के दीमा हसाओ जिले के पहाड़ी खंड में बाईपास होगा।

End of Feed