होली को लेकर रेलवे की खास तैयारी, रेल मंत्री बोले- पिछले साल की तुलना में 78% बढ़ाई गईं ट्रेन सेवाएं

  • Reported by: भावना किशोर
  • Updated Mar 22, 2024, 07:26 PM IST

Indian Railway Plan For Holi: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया है कि होली को लेकर रेलवे की विशेष तैयारी है। पिछले साल की तुलना मे 78% ट्रेन सेवाएं बढ़ाई गईं हैं। उन्होंने कहा कि होली की भीड़ को कम करने के लिए लगभग 30 लाख यात्रियों की अतिरिक्त क्षमता उपलब्ध कराई गई है।

Railway News: होली को देखते हुए भारतीय रेल ने खास तैयारी की है, जिसके बारे में देश के रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि पिछले साल की तुलना में इस बार 78 फीसदी ट्रेन सेवाएं बढ़ाई गई हैं। स्पेशल ट्रेनों के जरिए सरकार ने लोगों की परेशानियों को कम करने की कोशिश की है। आपको बताते हैं कि रेल मंत्री ने होली को लेकर भारतीय रेल के प्लान के बारे में और क्या कुछ बताया।

Indian Railway Plan For Holi

होली के लिए क्या है भारतीय रेलवे का प्लान?

आम दिनों की अपेक्षा 30 लाख यात्रियों के लिए तैयारी

त्योहारों पर ट्रेनों में अक्सर भारी भीड़ देखने को मिलती है, लोगों के टिकट टिकट कन्फर्म ना होने पर लोग ट्रेनों में भरकर अपने गंतव्य स्थान पर जाने को मजबूर होते हैं। ऐसे में रेलवे ने होली पर विशेष तैयारी की है। पिछले साल की तुलना में इस साल ट्रेनों की संख्या में बढ़ोतरी की गई हैं ताकि लोग आराम से अपने गंतव्य स्थान पर पहुंच सके। होली की भीड़ को कम करने के लिए लगभग 30 लाख यात्रियों की अतिरिक्त क्षमता उपलब्ध कराई गई है।

End of Feed