भारत के मास्ट वांटेड दाऊद को जहर देने की खबर! अंडरवर्ल्ड सरगना के बारे में जानकारी जुटा रहीं जांच एजेंसियां

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 18, 2023, 10:56 AM IST

Dawood Ibrahim news: रक्षा विशेषज्ञ सुशांत सरीन ने टाइम्स नाउ नवभारत से बातचीत में कहा कि ये खबरें नहीं अफवाहें हैं। सोशल मीडिया पर जो लोग ऐसी बातें फैला रहे हैं, उनकी कोई विश्वसनीयता नहीं है। खासतौर से पाकिस्तानी पत्रकार अपने यूट्यूब के हिट्स के लिए इस तरह की अफवाहें फैला सकते हैं।

Dawood Ibrahim : भारत के मोस्ट वांटेड अपराधी एवं अंडरवर्ल्ड सरगना दाऊद इब्राहिम को लेकर सीशल मीडिया में चौंकाने वाली चर्चा चल रही है। सोशल मीडिया में दाऊद को जहर देने की बातें की जा रही हैं। बताया जा रहा है कि किसी अनजान शख्स ने दाऊद को जहर दे दिया जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। कराची के क्लिफ्टन स्थित अस्पताल में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उसका इलाज किया जा रहा है। अस्पताल के जिस फ्लोर पर उसका इलाज किया जा रहा है, उसे खाली करा लिया गया है। फ्लोर पर परिजनों एवं डॉक्टरों को छोड़कर किसी और को वहां जाने की इजाजत नहीं है। हालांकि, सोशल मीडिया में चल रहीं इन अटकलों एवं चर्चाओं की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। इस बीच खबर यह भी है कि पाकिस्तान में सर्वर डाउन हो गया है और इंटरनेट सर्वर ने काम करना बंद कर दिया है।

Dawood Ibrahim

सोशल मीडिया में दाऊद इब्राहिम को जहर देने की चर्चा।

दाऊद के भांजे ने माना-क्लिफ्टन इलाके में रहता है अंडरवर्ल्ड सरगना

एनआईए ने कुछ दिनों पहले दाऊद की बहन हसीना पारकर के बेटे से पूछताछ की तो इसने इस बात की पुष्टि की थी कि दाऊद कराची के क्लिफ्टन इलाके में रहता है। सोशल मीडिया में दाऊद को जहर देने की बात सामने आने पर मुंबई पुलिस और जांच एजेंसी अपने अलग-अलग नेटवर्क से इस बारे में जानकारी इकट्ठा कर रही हैं। मुंबई पुलिस सोशल मीडिया की चर्चाओं को खंगालने में जुटी है।

End of Feed