हनोई में NSA डोभाल की अहम बैठक, वियतनाम के रक्षा मंत्री जियांग से मिले, रक्षा सहयोग और मजबूत करने पर सहमति

भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार डोभाल ने वियतनाम की कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के पोलित ब्यूरो के सदस्य, उपप्रधानमंत्री एवं राष्ट्रीय रक्षा मंत्री जनरल फान वान जियांग से मुलाकात कर द्विपक्षीय रक्षा सहयोग की मौजूदा स्थिति की समीक्षा की।

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने सोमवार को वियतनाम के उप प्रधानमंत्री एवं राष्ट्रीय रक्षा मंत्री जनरल फान वान जियांग से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय रक्षा सहयोग की मौजूदा स्थिति की समीक्षा की और इस क्षेत्र में आपसी सहयोग एवं संबंधों को और अधिक मजबूत करने पर सहमति जताई। डोभाल आधिकारिक यात्रा पर रविवार को वियतनाम पहुंचे।

India Vietnam Relation

डोभाल ने वियतनाम केराष्ट्रीय रक्षा मंत्री जनरल फान वान जियांग से मुलाकात की

दूतावास ने कहा, 'भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार डोभाल ने आज वियतनाम की कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के पोलित ब्यूरो के सदस्य, उपप्रधानमंत्री एवं राष्ट्रीय रक्षा मंत्री जनरल फान वान जियांग से मुलाकात की।'

End of Feed