मार्कोस कमांडो ने समुद्री लुटेरों से छुड़ाया हाईजैक जहाज, चालक दल के सभी सदस्य सुरक्षित

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 5, 2024, 08:38 PM IST

Indian Navy: रक्षा अधिकारियों ने बताया कि नौसेना के मार्कोस कमांडो ने हाईजैक जहाज पर सवार सभी 21 चालक दल (15 भारतीयों सहित) को सुरक्षित निकाल लिया है।

Indian Navy: भारतीय नौसेना ने सोमालिया तट पर हाईजैक किए गए जहाज को समुद्री लुटेरों से छुड़ा लिया है। यह जानकारी रक्षा अधिकारियों की ओर से दी गई है। रक्षा अधिकारियों ने बताया कि नौसेना के मार्कोस कमांडो ने हाईजैक जहाज पर सवार सभी 21 चालक दल (15 भारतीयों सहित) को सुरक्षित निकाल लिया है। नौसेना ने बताया कि मालवाहक जहाज एमवी लीला नॉरफोक अब उसकी सुरक्षा निगरानी में है और उसे अगले बंदरगाह तक पहुंचाया जा रहा है।

Indian Navy

नेवी के मार्कोस कमांडो ने छुड़ाया हाईजैक जहाज

नौसेना के मुताबिक, हाईजैक विमान एमवी लीला पर कोई भी समुद्री लुटेरा नहीं मिला है। अधिकारियों का कहना है कि मार्कोस कमांडो की ओर से जारी की गई चेतावनी के बाद संभवत: समुद्री डाकुओं ने जहाज छोड़ दिया था। बता दें, जहाज के हाईजैक होने की खबर आते ही भारतीय नौसेना ने INS चेन्नई को सोमालिया तट के लिए रवाना किया था।

End of Feed