नौसेना को मिला एक और स्टील्थ विध्वंसक युद्धपोत, ब्रह्मोस मिसाइल से लैस 'इंफाल' पाक-चीन के लिए जंग में बनेगा 'काल'

  • Edited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Oct 20, 2023, 09:40 PM IST

भारतीय नौसेना को जो गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर वाला तीसरा स्टील्थ विध्वंसक युद्धपोत सौंपा गया है, उसका नाम इंफाल है। यह युद्धपोत सरफेस टू सरफेस सुपरसोनिक ब्रह्मोस मिसाइल और मीडियम रेंज सरफेस टू एयर बराक-8 मिसाइल से लैस है।

नौसेना को शुक्रवार को एक और विध्वंसक युद्धपोत मिल गया हैस, जो किसी भी जंग में चीन पाक के लिए काल की तरह होगा। यह युद्धपोत ब्रह्मोस मिसाइल से लैस है, और ब्रह्मोस मिसाइल से चीन कितना खौफ खाता है, ये किसी को बताने की जरूरत नहीं है। समुद्र में यह युद्धपोत किसी भी खतरे से निपटने में सक्षम है।

indian navy

सुपरसोनिक ब्रह्मोस मिसाइल से लैस डिस्ट्रॉयर ‘इंफाल’

End of Feed