Indian Navy में शामिल हुआ MH-60R सीहॉक हेलीकॉप्टर; हेलफायर मिसाइलों से है लैस

Indian Navy Commissions MH 60R Seahawk Helicopter: भारतीय नौसेना ने अमेरिका से मिले बहुउद्देशीय हेलीकॉप्टर MH 60R सीहॉक की पहली स्क्वाड्रन को अपने बेड़े में शामिल कर लिया है। ये हेलीकॉप्टर अत्याधुनिक हथियारों सेंसरों और अन्य सुविधाओं से युक्त हैं। भारत ने फरवरी 2020 में अमेरिका से एमएच-60 आर हेलीकॉप्टर खरीदने का अनुबंध किया था।

Indian Navy Commissions MH 60R Seahawk Helicopter: भारतीय नौसेना ने 'एमएच 60आर सीहॉक' बहु-उद्देश्यीय हेलीकॉप्टरों को अपने बेड़े में शामिल कर लिया, जिससे रणनीतिक जल क्षेत्र में बल की निगरानी और युद्ध क्षमताओं में उल्लेखनीय वृद्धि होने की उम्मीद है। आईएनएएस 334 'सीहॉक' नौसेना वायु स्क्वाड्रन को नौसेना प्रमुख आर हरि कुमार की उपस्थिति में कोच्चि में आईएनएस गरुड़ में एक समारोह में शामिल किया गया। अमेरिका की लॉकहीड मार्टिन कॉर्पोरेशन द्वारा निर्मित एमएच 60आर सीहॉक, ब्लैकहॉक हेलीकॉप्टर का एक समुद्री संस्करण है। हेलीकॉप्टर को पनडुब्बी रोधी युद्ध, सतह रोधी युद्ध, खोज, बचाव तथा चिकित्सा अभियान सहित अन्य अभियानों के लिए तैयार किया गया है।

Indian Navy MH 60R Helicopters

भारतीय नौसेना में शामिल हुआ MH-60R सीहॉक हेलीकॉप्टर

फ्लाई-पास्ट और पारंपरिक वॉटर कैनन सलामी समारोह किया गया आयोजन

जानकारी के अनुसार, हेलीकॉप्टरों को पहले एमएच 60आर नेवल एयर स्क्वाड्रन में औपचारिक रूप से शामिल किया, जिसकी कमान कैप्टन एम अभिषेक राम के पास थी। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर नौसेना प्रमुख को 50 सदस्यीय गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। विज्ञप्ति के अनुसार, कमीशनिंग समारोह मंगलाचरण के पाठ के साथ शुरू हुआ जिसके बाद कमांडिंग ऑफिसर द्वारा स्क्वाड्रन के कमीशनिंग वारंट को पढ़ा गया। इसके बाद, नौसेना स्टाफ के प्रमुख द्वारा दक्षिणी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ वाइस एडमिरल वी श्रीनिवास की उपस्थिति में कमीशनिंग पट्टिका का अनावरण किया गया। इस समारोह में ऐतिहासिक दिन को चिह्नित करने के लिए सीहॉक्स के गठन द्वारा एक शानदार फ्लाई-पास्ट और पारंपरिक वॉटर कैनन सलामी दी गई। इस कार्यक्रम में पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ वी एडमिरल संजय जे सिंह, नौसेना स्टाफ के उप प्रमुख वी एडमिरल तरुण सोबती, नौसेना संचालन के महानिदेशक वी एडमिरल एएन प्रमोद भी उपस्थित थे।

End of Feed