Operation Samudragupta : केरल के तट से ड्रग्‍स की बड़ी खेप बरामद, 12 हजार करोड़ रुपये बताई जा रही कीमत

Operation Samudragupta : एनसीबी के उप महानिदेशक (ऑपरेशन) संजय कुमार सिंह ने बताया है कि टीमों को ये कामयाबी 'ऑपरेशन समुद्रगुप्त' के तहत मिली है। इस मिशन का उद्देश्‍य अफगानिस्‍तान से हो रही समुद्र तस्‍करी और दवाओं की खेप को पकड़ना था।

Operation Samudragupta : भारतीय नौसेना और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की ओर स्‍पेशल अभियान चलाया जा रहा था, जिसमें केरल तट पर टीमों को बड़ी कामयाबी मिली। यहां पर एक जहाज से करीब 12,000 करोड़ रुपये का 2,500 किग्रा मेथामफेटामाइन ड्रग बरामद किया गया है। इसको बरामद करने के बाद टीम ने इसे जब्त कर लिया है। एंटी-ड्रग एजेंसी ने बताया है कि यह बरामदगी देश में अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी है, जिसमें मेथमफेटामाइन कासे जब्‍त किया गया है। वहीं, टीम ने बताया है कि इस मामले में एक पाकिस्तानी नागरिक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

​Operation Samudragupta, Indian Navy, Narcotics Department

केरल से बरामद ड्रग्‍स।

ऑपरेशन समुद्रगुप्‍त के तहत मिली कामयाबी

एनसीबी के उप महानिदेशक (ऑपरेशन) संजय कुमार सिंह ने बताया है कि टीमों को ये कामयाबी 'ऑपरेशन समुद्रगुप्त' के तहत मिली है। इस मिशन का उद्देश्‍य अफगानिस्‍तान से हो रही समुद्र तस्‍करी और दवाओं की खेप को पकड़ना था। बताया गया है कि पिछले डेढ़ साल में साउथ क्षेत्र से ड्रग्‍स की ये तीसरी सबसे बड़ी बरामदगी है। उप महानिदेशक ने बताया है कि अब तक तकरीबन 3,200 किग्रा, 500 किग्रा हेरोइन और 529 किग्रा हशीश बरामद किया गया है।

End of Feed