इंस्टाग्राम पर हुई मोहब्बत, तो लड़के से मिलने पाकिस्तान की यात्रा पर निकली फौजी की बेटी!

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 29, 2023, 10:36 AM IST

Jaipur News: इंस्टाग्राम पर लाहौर के एक लड़के से दोस्ती हुआ, जिसका प्यार पाने के लिए एक 17 साल की लड़की पाकिस्तान जा रही थी। फौजी की बेटी बताई जाने वाली इस लड़की को जयपुर एयरपोर्ट पर हिरासत में ले लिया गया। जब इससे अधिकारियों ने बात की तो समझ आया कि इसका कितना ब्रेनवॉश किया गया है।

Instagram Love Story: पाकिस्तान से अवैध तरीके से भारत आई सीमा हैदर के बाद लगातार ऐसे मामले सामने आ रहे हैं, जो चिंता का विषय बन रहा है। प्यार की ऐसी कहानियों का खुलासा हो रहा है, जिससे हर किसी के होश उड़ जाएंगे। इस बीच एक ताजा मामला जयपुर से सामने आया है, जहां इंस्टाग्राम पर एक लड़की को लाहौर के लड़के से दोस्ती हो जाती है और फिर वो उसका प्यार पाने के लिए पाकिस्तान जाने का फैसला करती है। क्या है पूरा मामला आपको नीचे समझाते हैं।

Pakistan Girl

इंस्टाग्राम लवर से मिलने पाकिस्तान जा रही थी नाबालिग। (तस्वीर- Freepik)

सोशल मीडिया पर हो रहा है ब्रेनवॉश

कहा जाता है कि मोहब्बत की कोई हद नहीं होती, तभी शायद प्यार के चक्कर में पड़कर आजकल सरहदें पार करने का दस्तूर बनता जा रहा है। सोशल मीडिया और पबजी जैसे गेम पर किस कदर ब्रेनवॉश किया जा रहा है, इसका एक और उदाहरण जयपुर में देखने को मिला। सीमा हैदर के बाद अंजू नाम की एक महिला फेसबुक लवर से शादी करने पाकिस्तान पहुंच गई। अब एक नाबालिग लड़की अपने इंटाग्राम लवर से मिलने के लिए पाकिस्तान जा रही थी, जिसे जयपुर एयरपोर्ट पर हिरासत में ले लिया गया। जब इस लड़की से सवाल पूछे गए, तो उसके जवाब को सुनकर सिक्योरिटी हैरान रह गई।

End of Feed